3 बड़े सुपरस्टार्स जिनसे Raw Netflix Premiere में धमाकेदार जीत के बाद Roman Reigns का WWE में अगला मैच हो सकता है

WWE
WWE रिंग में अब किसके साथ होगी रोमन रेंस को टक्कर? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Next Possible Opponents: WWE Raw Netflix Premiere का सफल समापन हो गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोलो सिकोआ के खिलाफ अपने बड़े मैच में शानदार जीत हासिल की। रेंस के पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला आ गई है। मुकाबले में काफी बवाल भी मचा। रोमन की मदद करने के लिए जिमी उसो, सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स ने एंट्री की। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनसे रोमन का WWE में अगला मैच हो सकता है।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर हो सकते हैं रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी

Ad

WWE Raw Netflix Premiere में ड्रू मैकइंटायर को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ड्रू असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को धराशाई करने के मिशन पर निकले हैं। हालांकि, जे ने उन्हें हराकर सैमी ज़ेन और जिमी उसो का बदला ले लिया है। करारी हार के बाद मैकइंटायर काफी गुस्से में नज़र आए।

ड्रू अब ज्यादा आगे की ना सोचते हुए सीधे रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। दोनों के बीच बहुत जल्द मैच होना लगभग पक्का है। हो सकता है कि आगामी Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों के बीच मुकाबला बुक कर दिया जाए।

#2 WWE Raw Netflix Premiere में जेकब फाटू ने रोमन रेंस पर किया था हमला

Ad

रोमन रेंस को सोलो सिकोआ के ऊपर तो जीत मिल गई लेकिन जेकब फाटू बचे हुए हैं। फाटू और रेंस के बीच मैच का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। देखा जाए तो अभी तक जेकब से निपटने में रोमन को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। हर बार उन्होंने रेंस को परेशान किया है।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में भी फाटू ने आकर रोमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। उस समय तो लगा था कि उनकी हार हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। WWE में रोमन के अगले प्रतिद्वंदी फाटू हो सकते हैं। कंपनी द्वारा इस मैच को बुक कर फैंस को सरप्राइज दिया जा सकता है।

#1 क्या WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर से होगी रोमन रेंस की अगली टक्कर?

Ad

रोमन रेंस अब 27 जनवरी, 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में नज़र आएंगे। हो सकता है कि उस दिन वो शो में आकर गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर दें। WWE के पास द रिंग जनरल के लिए भी कोई बड़ा प्लान अभी नहीं है।

रोमन अब रेड ब्रांड में अपनी धाक जमाने के लिए गुंथर के पीछे जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच एक तगड़ा मैच फैंस को बहुत जल्द देखने को मिल सकता है। रोमन को लेकर WWE इस खास प्लान के साथ अब आगे बढ़ने की सोच सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications