3 सुपरस्टार्स जो साल 2024 खत्म होने से पहले WWE रिंग में वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं

WWE
क्या ये WWE स्टार्स देंगे फैंस को सरप्राइज? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Return Before 2024 Ends: साल 2024 में WWE में अभी तक कई रोमांचक चीजें देखने को मिली हैं। ये एक यादगार साल होने वाला है। WrestleMania XL और SummerSlam ने खूब वाहवाही लूटी। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऐतिहासिक 1316 दिनो के टाइटल रन का अंत कोडी रोड्स ने किया। इस साल कुछ चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिलीं, जिनकी वजह से WWE का लैंडस्केप ही बदल गया। इन चीजों का फ्यूचर में निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स के ऊपर नज़र डालेंगे जो साल 2024 खत्म होने से पहले कंपनी में वापसी कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE रिंग में कब होगी जिमी उसो की वापसी?

Ad

जिमी उसो इस समय WWE के हॉट टॉपिक बने हुए हैं। उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द वापसी कर वो रोमन रेंस के साथ नज़र आएंगे। SummerSlam 2024 में रोमन ने वापसी की थी और तब से ही जिमी की एंट्री के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट Bad Blood होगा। वहां पर रोमन रेंस और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। कहा जा रहा है कि इस शो में वापसी कर रोमन का साथ जिमी दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

#2 WWE में वापसी के करीब हैं एलेक्सा ब्लिस

Ad

एलेक्सा ब्लिस भी लंबे समय से WWE टीवी से दूर हैं। हालांकि, उन्होंने प्रेग्नेंसी के कारण छुट्टी ली थी। एलेक्सा अब वापसी के लिए बिल्कुल फिट नज़र आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में ट्रेनिंग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

अफवाहें सामने आ रही हैं कि Wyatt6 ग्रुप में वो शामिल हो सकती हैं। ऐसा हुआ तो ये बहुत ही मजेदार चीज होगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि साल 2024 खत्म होने से पहले एलेक्सा की रिंग में वापसी हो जाएगी।

#1 WWE रिंग में द रॉक कभी भी एंट्री कर सकते हैं

Ad

आप जानते हैं कि द रॉक कभी भी रिंग में एंट्री कर फैंस को चौंका सकते हैं। साल 2024 में अभी तक वो कई बार ये कारनामा कर चुके हैं। WrestleMania XL के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में उन्होंने दावा किया था कि वो बहुत जल्द कोडी रोड्स के लिए वापसी करेंगे।

कोडी रोड्स को चुनौती देने के लिए साल 2024 के अंत से पहले द रॉक रिंग में वापसी कर सकते हैं। WWE Bad Blood में भी द ग्रेट वन एंट्री कर बड़ा तोहफा फैंस को दे सकते हैं। वो वापस आएंगे तो फिर ब्लडलाइन की स्टोरी में नया रोमांच भी पैदा हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications