3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में धोखा देकर सभी को चौंका सकते हैं 

WWE
क्या WWE Survivor Series में इन स्टार्स द्वारा मिलेगा धोखा? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Betray In Bloodline WarGames Match: WWE Survivor Series का आयोजन 30 नवंबर, 2024 को होगा। सभी की नज़रें ब्लडलाइन WarGames मैच पर टिकी हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की टीम से होगी। इनकी राइवलरी बहुत ही शानदार चल रही है। एक बात तय है कि मुकाबला आसानी से खत्म नहीं होगा और काफी बवाल देखने को मिलेगा। ब्लडलाइन की स्टोरी वैसे ही पिछले कुछ सालों से चर्चा का विषय रही है। मैच में धोखाधड़ी भी देखने को मिल सकती है। कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा ये कदम उठाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो ब्लडलाइन WarGames मैच में धोखा देकर सभी को चौंका सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस की टीम को मिलेगा धोखा?

Ad

असली ब्लडलाइन का कुछ हफ्ते पहले रीयूनियन हुआ। रोमन रें, सैमी ज़ेन और द उसोज़ साथ काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। ब्लडलाइन WarGames मैच में सैमी की बहुत बड़ी भूमिका होगी। जे उसो की वजह से उन्होंने रोमन रेंस का साथ देने के लिए हां कहा है।

नई ब्लडलाइन की जीत की वजह सैमी ज़ेन भी बन सकते हैं। वो कनाडाई फैंस के सामने रोमन रेंस और द उसोज़ के ऊपर हील टर्न ले सकते हैं। सैमी अगर अपनी होम कंट्री में हील टर्न लेते हैं तो फिर स्टोरी में नया मोड़ आ जाएगा। WWE द्वारा इस चीज को करने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।

#2 WWE Survivor Series 2024 में होने वाले WarGames मैच में ब्रॉन्सन रीड के ऊपर होंगी सभी की नज़रें

Ad

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस के ऊपर अटैक कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ज्वाइन की। वो WarGames मैच में सिकोआ की टीम के 5वें सदस्य होंगे। रीड मैच के दौरान क्या कर दें किसी को नहीं पता। वो गुस्से में आकर अपने साथियों के ऊपर भी अटैक कर सकते हैं।

पिछले कुछ महीनों में एक मॉन्स्टर के रूप में उन्होंने अच्छा काम किया है। बड़ा नाम बनाने की भूख में वो WarGames मैच में सिकोआ को धोखा दे सकते हैं। उनकी वजह से असली ब्लडलाइन को जीत मिल सकती है।

#1 क्या WWE Survivor Series 2024 में जेकब फाटू उठाएंगे बड़ा कदम?

Ad

जेकब फाटू की वजह से अभी तक सोलो सिकोआ को काफी मजबूती मिली है। नई ब्लडलाइन को अर्श पर ले जाने का काम फाटू ने ही किया है। फाटू को अब पता चल गया है कि किस तरह आगे बढ़ना है। इस लिहाज से वो WWE में अकेले ही आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं।

WarGames मैच में सिकोआ को फाटू द्वारा धोखा मिल सकता है। वो ये काम कर सभी को चौंका सकते हैं। Bad Blood में सोलो की वजह से ही फाटू को मेन रोस्टर में पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। वो इस चीज को अभी तक भूले नहीं होंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications