Stars Participate First Time or Consecutive WarGames Match: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) का आयोजन काफी सालों से हो रहा है। पिछले दो साल से WarGames थीम के साथ शो का आयोजन हो रहा है और 2024 के संस्करण में भी यही चीज देखने को मिलने वाली है। इस बार WarGames मैच में नए और असली ब्लडलाइन (Bloodline) के सदस्य आमने-सामने आएंगे। रोमन रेंस, जिमी उसो, जे उसो और सैमी ज़ेन का सामना सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू से होगा। यहां पर कुछ स्टार्स को इस खतरनाक मैच में हिस्सा लेने का मौका मिल चुका है, वहीं कुछ पहली बार इस मुकाबले में नज़र आएंगे। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो पहली बार WWE में WarGames मैच का हिस्सा बनेंगे और 2 जो लगातार तीसरी बार इस मुकाबले में दिखाई देंगे। 3- WWE में पहली बार WarGames मैच का हिस्सा बनेंगे: जेकब फाटू मचाएंगे बवाल? View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू ने WWE में इस साल जून महीने में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वो नए ब्लडलाइन के साथ हैं। वो सोलो सिकोआ के इन्फोर्सर के तौर पर काम कर रहे हैं। जेकब फाटू ने लगातार प्रभावित किया है और दिखाया है कि वो असल में कितने खतरनाक हैं। जेकब ने कभी WarGames मैच में हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि, जिस तरह से वो अपना ब्रूटल अंदाज दिखाते हैं। जेकब फाटू लड़ने के तरीके को यह मुकाबला काफी सूट करेगा। वो हमेशा की तरह इस मैच में भी डॉमिनेट करते हुए नज़र आ सकते हैं। वो असली ब्लडलाइन के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। यह भी संभव है कि जेकब फाटू Survivor Series 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में WarGames मैच की शुरुआत करें। 2&1- लगातार तीसरी बार WWE में WarGames मैच लड़ रहे हैं: सैमी ज़ेन और जे उसो को हो गया है अनुभव View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन और जे उसो दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं। WarGames को Survivor Series का हिस्सा बनाने के बाद से ही सैमी ज़ेन और जे उसो वो स्टार्स रहे हैं, जो इस मैच में नज़र आए हैं। 2022 में हुए WarGames मैच में सैमी ज़ेन और जे उसो ने बतौर ब्लडलाइन मेंबर काम किया। उन्होंने इसी बीच ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस को हराया था। 2023 के WarGames मुकाबले में सैमी ज़ेन और जे उसो ने कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनाकर जजमेंट डे और ड्रू मैकइंटायर का सामना किया था। इसमें सैमी और उनके साथियों की जीत हुई थी। अब सैमी और जे उसो असली ब्लडलाइन के सदस्य के रूप में अपना तीसरा WarGames मैच लड़ने वाले हैं। 2&1- WWE में पहली बार WarGames मैच का हिस्सा बनेंगे: टामा टोंगा और टांगा लोआ के लिए बड़ा मौका है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने जब नए ब्लडलाइन की शुरुआत की थी, तो उन्होंने टामा टोंगा को अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने WrestleMania के बाद पहले SmackDown में डेब्यू किया था। Backlash France में टांगा लोआ ने डेब्यू किया और वो भी सोलो के साथ जुड़ गए। इन दोनों ने कभी WarGames मैच में हिस्सा नहीं लिया है। अब जाकर उन्हें मौका मिलने वाला है। टामा टोंगा और टांगा लोआ जबरदस्त टैग टीम स्टार्स हैं। वो WWE टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। ऐसे में उनपर भी फैंस की नज़र होगी। पिछले कुछ समय में उन्हें थोड़ा कमजोर दिखाया गया है लेकिन अब यह दोनों ही भाई मिलकर खुद को साबित करना चाहेंगे। WarGames मैच में अगर नए ब्लडलाइन को रोमन रेंस समेत अन्य स्टार्स पर जीत मिल गई, तो टोंगा ब्रदर्स का कद भी काफी बढ़ जाएगा। वो अपने पहले ही WarGames मैच में जीत प्राप्त कर सकते हैं।