3 Superstars जो 2024 में अपने WWE करियर की पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीत सकते हैं

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स 2024 में सिंगल्स टाइटल जीत सकते हैं
कुछ WWE सुपरस्टार्स 2024 में सिंगल्स टाइटल जीत सकते हैं

WWE: WWE के लिए साल 2024 अभी तक काफी अच्छा रहा है। कंपनी के लगभग सभी शोज़ बेहतरीन तरह से आगे बढ़े हैं और इसी बीच कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले हैं। कंपनी साफ तौर पर 2022 और 2023 की तरह ही इस साल को भी सफल बनाना चाहेगी।

Ad

कुछ सुपरस्टार्स भी 2024 में अपनी नई शुरुआत करना चाहेंगे। इसी बीच अभी कई ऐसे टैलेंटेड रेसलर्स हैं, जिन्होंने कंपनी में अभी तक सिंगल्स टाइटल पर कब्जा नहीं किया है लेकिन इस साल वो यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2024 में अपने करियर की पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार Jey Uso

Ad

जे उसो के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा और उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित किया। उनका रोमन रेंस के खिलाफ SummerSlam में हुआ मुकाबला जबरदस्त रहा। इसके बाद से वो फिन बैलर, सैथ रॉलिंस समेत कई फेमस रेसलर्स के खिलाफ रिंग में तगड़ा प्रदर्शन करके खुद को साबित कर चुके हैं।

जे उसो को WWE में रहते हुए एक दशक से भी ज्यादा हो गया है लेकिन वो कभी तक सिंगल्स टाइटल पर कब्जा नहीं कर पाए हैं। इतने सालों में उन्होंने अपने भाई जिमी उसो के साथ मिलकर टैग टीम टाइटल्स जीते हैं। जिमी ने 2024 की शुरुआत के बाद साफ कर दिया है कि वो अब अपने करियर की पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। वो Raw में रहते हुए इस साल वर्ल्ड हैवीवेट या इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल पर कब्जा कर सकते हैं।

2- WWE SmackDown सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर

Ad

ग्रेसन वॉलर ने WWE में डेब्यू करने के बाद से लगातार प्रभावित किया है। वो NXT में खुद को टॉप हील के रूप में स्थापित कर पाए और मेन रोस्टर पर आने के बाद वो ऐज, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो समेत कई सारे दिग्गजों के साथ रिंग शेयर कर चुके हैं। 2023 साफ तौर पर वॉलर के लिए जबरदस्त रहा और उन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

ग्रेसन को 2024 में अपने करियर की पहली चैंपियनशिप जीतने का मौका मिल सकता है। वो अभी वर्ल्ड टाइटल रन के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के तौर पर वो शानदार काम कर सकते हैं। वॉलर अपने जबरदस्त प्रोमो वर्क के साथ ही अच्छे मैच देने के लिए भी जाने जाते हैं। इसी के चलते उन्हें एक बार यूएस चैंपियन के रूप में देखना रोचक रहेगा।

1- WWE Raw सुपरस्टार चैड गेबल

Ad

फैंस काफी सालों से चैड गेबल के सिंगल्स स्टार के रूप में बड़े पुश की मांग कर रहे हैं। गेबल अपने WWE करियर में ज्यादातर समय टैग टीम डिवीजन में ही नज़र आए हैं। गेबल असल में जेसन जॉर्डन, बॉबी रूड और ओटिस के साथ टैग टीम टाइटल जीत चुके हैं लेकिन वो कभी सिंगल्स चैंपियन नहीं बन पाए हैं।

गेबल ने 2023 में गुंथर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में खुद को साबित किया था। ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद चैड को लगातार सिंगल्स मैचों में बुक किया गया है और अभी तक गेबल ने निराश नहीं किया है। इसी के चलते 2024 में उन्हें अपने करियर की पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने का मौका दिया जा सकता है। गेबल जरूर मिड कार्ड चैंपियन के तौर पर काम करके टाइटल का कद बढ़ाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications