#2 क्रिस जैरिको
![Ent](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/8ec7c-15416871191537-500.jpg 1920w)
क्रिस जैरिको वह सुपरस्टार हैं जो अतीत में भी WWE को कुछ इसी तरह की मुश्किल से उबार चुके थे। 2007 और 2014 में उन्होंने कम्पनी को कुछ इस तरह की हालत से बाहर निकाला था। उनकी 2007 की वापसी और शॉन माइकल्स के साथ दुश्मनी आज भी हमारे जहन में ताजा है। 2014 में CM पंक के साथ की दुश्मनी भी यादगार है।
जैरिको की ख़ासियत यह है कि वह किसी भी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी कर सकते हैं और यादगार मैच देने में सक्षम हैं। वह स्टोरीलाइन को एक अलग ही दर्जे पर ले जाते है। पंक और माइकल्स के साथ उनकी झड़प काफी पर्सनल थी, जिसमें उन्होंने उनके परिवार को निशाना बनाया था। उन्होंने इस समय कैनी ओमेगा और नाइटो के खिलाफ NJPW काफी अच्छे मैच भी दिए थे।
लेकिन उन्होंने पिछले दिनों ही रैसल किंगडम के बाद AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उनके WWE में आने की सारी उम्मीदों पर विराम लग गया।