#1 नेविल (PAC)
![<p>](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d9f0-15503008766675-800.jpg 1920w)
नेविल ने 2019 की शुरुआत में ही AEW को जॉइन किया। वो AEW में सबसे पहले जुड़ने वाले रैसलर्स में शामिल थे। वह पैक नाम से AEW में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि साल 2017 के अंत में नेविल ने क्रिएटिव के गलत फैसलों के कारण कंपनी को छोड़ दिया था। मंडे नाइट रॉ में उन्हें एंजो जैसे सुपरस्टार से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद वह क्रूजरवेट टाइटल भी गंवा बैठे थे।
नेविल को इसके बाद काफी वक्त तक टीवी पर नहीं देखा गया और उनके WWE से नाराज होने की अफवाह चल रही थी। WWE ने 24 अगस्त 2018 को एलान किया कि नेविल अब कंपनी का हिस्सा नहीं हैं और वो दूसरी रैसलिंग प्रमोशन में काम कर सकते हैं। कुुुछ समय इंडी सर्किट में काम करने के बाद नेविल ने अपने नए नाम PAC के साथ जनवरी में ऑल एलीट रैसलिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया।
Edited by विजय शर्मा