3 Superstars जिनका WWE करियर McMahon परिवार ने बर्बाद किया

WWE में मैकमैहन परिवार ने काफी राज किया है
WWE में मैकमैहन परिवार ने काफी राज किया है

WWE: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE में सुपरस्टार्स के अलावा मालिक भी दिखाई देते हैं। WWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रहे हैं और वो सालों से WWE के टेलीविजन पर दिखाई देते आए हैं। इसके साथ ही उनकी बेटी स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon), बेटा शेन मैकमैहन (Shane McMahon) और ट्रिपल एच (Triple H) भी सालों से टीवी पर दिखाई दिए हैं।

यह सभी मैकमैहन परिवार और अथॉरिटी के रूप में जाने जाते थे। विंस मैकमैहन ने कई सुपरस्टार्स के करियर बनाए हैं और उन्हें आगे लाने में मदद की है। इसके बावजूद कई ऐसे मौके भी आए हैं जब मैकमैहन परिवार ने सुपरस्टार्स का करियर खराब किया है। इसलिए हम 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका करियर मैकमैहन परिवार ने खराब किया है।

3- WWE दिग्गज द स्टिंग (WrestleMania 31)

द स्टिंग रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे थे। उन्होंने WCW और TNA में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया था। साथ ही कई सारी चैंपियनशिप जीती थी। इसके बावजूद WWE में उनका सफर काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। दिग्गज के करियर की शुरुआत ही खराब तरीके से हुई। द स्टिंग का डेब्यू WrestleMania 31 में देखने को मिला था, जहां उनका सामना ट्रिपल एच से हुआ।

सभी को लग रहा था कि द स्टिंग को अपने डेब्यू पर बड़ी जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद अंत ने फैंस को चौंका दिया क्योंकि ट्रिपल एच ने उन्हें पराजित कर दिया। इस मैच के बाद स्टिंग कभी भी WWE में छाप नहीं छोड़ पाए। कुछ मुकाबले लड़ने के बाद वो बुरी तरह चोटिल हो गए और उन्होंने रेसलिंग करना बंद कर दिया। WWE में द गेम की वजह से उनका करियर मुख्य रूप से खराब हुआ। अभी वो AEW में लगातार लड़ते हुए नज़र आते हैं। अगले साल AEW Revolution 2024 में वो रिटायरमेंट लेने वाले हैं।

2- ब्री बैला (WWE SummerSlam 2014)

ब्री बैला को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था और वो अपनी बहन निकी के साथ दिखाई देती थीं। दोनों ने अपने करियर में ज्यादातर मौकों पर साथ ही काम किया है। इसके बावजूद ब्री बैला का करियर SummerSlam 2014 के बाद एक तरह से रुक गया था क्योंकि उन्हें पहले की तरह पुश नहीं मिल रहा था।

स्टैफनी मैकमैहन की बैला ट्विन्स के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी और इसी दौरान दोनों बहनों को अलग किया गया था। ब्री बैला और स्टैफनी मैकमैहन के बीच SummerSlam में मैच हुआ था। इस दौरान सभी को सरप्राइज मिला क्योंकि ब्री की निकी बैला की वजह से हार हुई। खराब बात ये रही कि स्टैफनी मैकमैहन नॉन-रेसलर हैं। इसके बावजूद उन्होंने बैला को पराजित किया और इससे सुपरस्टार को नुकसान जरूर हुआ। निकी बैला इसके बाद भी WWE में कुछ मौकों पर प्रभावित करने में सफल हुईं लेकिन निकी को उभरने का मौका नहीं मिला।

1- डॉल्फ ज़िगलर (WWE Crown Jewel 2018)

डॉल्फ जिगलर के हाथ से शेन मैकमैहन ने एक बड़ा मौका छीन लिया था। Crown Jewel 2018 में बेस्ट इन द वर्ल्ड टूर्नामेंट का फाइनल देखने को मिला था। इस दौरान डॉल्फ ज़िगलर और द मिज़ के बीच मैच देखने को मिलने वाला था। द मिज़ पहले ही चोटिल हो गए थे और शेन मैकमैहन ने उनकी जगह मैच में ली

डॉल्फ ज़िगलर के पास मौका था कि वो बड़ी जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर अपने सिंगल्स करियर को पहले की तरह टॉप पर पहुंचाने में सफल हो। इसके बावजूद शेन मैकमैहन ने काफी आसानी से ज़िगलर को पराजित कर दिया। इस मुकाबले में ज़िगलर का उपयोग एक जॉबर की तरह हुआ था। इसके बाद से ज़िगलर कभी पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए और कुछ महीनों पहले ही उन्हें रिलीज किया गया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now