3 रैसलिंग दिग्गज जिनकी WWE को इस समय सख्त जरूरत है

बतिस्ता
बतिस्ता

WWE इस समय काफी सारी समस्याओं से जूझ रहा है। एक तरफ जहाँ इसकी टीवी रेटिंग्स गिरती जा रही है वहीं चोट और बीमारी की वजह से कई सारे सुपरस्टार बाहर चल रहे हैं।

Ad

चोटिल हुए रैसलरों की बात करें तो सैमी जेन कंधे की चोट के चलते बाहर चल रहे हैं और केविन ओवंस भी बॉबी लैश्ले से मैच के बाद से काफी समय से बाहर है। इसी सूची में मैट हार्डी, ब्रे वायट, ट्रिपल एच और जेसन जॉर्डन भी शामिल हैं। रोमन रेंस भी ल्यूकीमिया नामक गम्भीर बीमारी की वजह से बाहर हैं।

ऐसे में WWE को इनके विकल्प की सख्त जरूरत है। कुछ ऐसे सुपरस्टार हैं जो इस मुश्किल की घड़ी में WWE को संभाल सकते है। ये सुपरस्टार्स फैंस के चहेते हैं और अपने काम को बखूबी करना जानते हैं।

आइये जानते हैं कि वो कौन से सुपरस्टार्स है जिनकी जरूरत इस समय WWE को सबसे ज्यादा है

#3 कैनी ओमेगा

<p>

अगर आप रैसलिंग को फॉलो करते हैैं तो शायद आपको कैनी ओमेगा का परिचय देेना बेेेमानी है। कैनी ओमेगा अकेले दम पर न्यू जापान प्रो रैसलिंग को चला रहे हैं। वह बिना किसी सन्देह के इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन रैसलर हैं।

Ad

जिस तरह से WWE की हालत चल रही है उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कैनी ओमेगा ही वह सुपरस्टार हैं जो WWE की खोई हुई स्टारपावर वापस दिला सकते हैं। उनकी लोकप्रियता दुनिया भर में है। वह हर रूप से कम्पनी के टॉप स्टार बनने के काबिल हैं और कम्पनी को सुधार सकते हैं।

लेकिन कैनी ओमेगा के दिए बयानों से से यह नहीं लगता कि वह WWE में आना चाहते हैं। उनका जापान में कॉन्ट्रैक्ट भी कुछ यही कहानी बयां करता है। ओमेगा का NJPW के साथ लम्बा कॉन्ट्रैक्ट है। लेकिन WWE चाहे तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

#2 बतिस्ता

<p>

6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके 'द एनिमल' एक पावरहाउस हैं। वह अच्छे प्रोमो दे सकते हैं और उनकी रिंग में की क्षमता सभी को मालूम है। वह एक हार्ड हीटिंग सुपरस्टार हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। वह 3 बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। उनके स्पीयर की दुनिया कायल है।

Ad

बतिस्ता और WWE की कहानी कुछ और ही है। कम्पनी से जाने के बाद WWE के काफी प्रयासों के बाद 2014 में बतिस्ता वापस आए लेकिन सबको हैरान करते हुए वापस चले गए। 2014 में जब बतिस्ता वापस चले गए तब से उनके और WWE के रिश्तों में खटास आई है।

बतिस्ता ने बार-बार WWE में वापस इच्छा जाहिर की है। उन्होंने इशारो में ही यह भी बताया है कि शायद WWE नही चाहती है कि वो वापस आएं। लेकिन स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड पर उनकी वापसी और ट्रिपल एच के साथ बहस कुछ उम्मीद की किरण लेकर आई है।

#1 क्रिस जैरिको

Ent

क्रिस जैरिको वह सुपरस्टार हैं जो अतीत में भी WWE को कुछ इसी तरह की मुश्किल से उबार चुके हैं। 2007 और 2014 में उन्होंने कम्पनी को कुछ इस तरह की हालत से बाहर निकाला था। उनकी 2007 की वापसी और शॉन माइकल्स के साथ दुश्मनी आज भी हमारे जहन में ताजा है। 2014 में CM पंक के साथ की दुश्मनी भी यादगार है।

Ad

जैरिको की ख़ासियत यह है कि वह किसी भी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी कर सकते हैं और यादगार मैच देने में सक्षम हैं। वह स्टोरीलाइन को एक अलग ही दर्जे पर ले जाते है। पंक और माइकल्स के साथ उनकी झड़प काफी पर्सनल थी जिसमे उन्होंने उनके परिवार को निशाना बनाया था।

फिलहाल वह NJPW और अपने बैंड में बिजी हैं। WWE को उनकी ही जरूरत है क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में एम्ब्रोज़, इलायस, और बाकी सभी सुपरस्टार वो एंटरटेनमेंट नही दे सकें है जो ‘लिस्ट ऑफ जेरिको’ ने दिया था। उनकी एक सुपरस्टार, एक कॉमेडी कैरेक्टर, और ऐसे मुश्किल हालात के तजुर्बे वाले व्यक्ति के रूप में सख्त जरूरत है।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications