WWE में हर साल कुछ ना कुछ होता रहता है। WWE का इतिहास बहुत पुराना है और काफी सारी चीज़ें यहां बदल चुकी है। यहां हम बात कनरे वाले हैं उन चीज़ों की अगर वो नहीं होती तो शायद WWE पूरी तरह से अलग होता। ये वो चीज़ें हैं जिनके बारे में आप जानकार हैरान हो जाएंगे।
सुपरस्टार अली की चोट के कारण WWE में कोफी किंग्सटन को मिला पुश
ये बात WWE का हर फैन जानता होगा कि पिछले साल कोफी किंग्सटन ने क्या कमाल किया। WWE सुपरस्टार अली को चोट लगी और विंस मैकमैहन को कोफी किंग्सटन को पुश देना पड़ा। कोफी को अच्छे मैच मिले और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और रेसलमेनिया में मैच हासिल किया।
10 साल के लंबे इंतजार के बाद कोफी को उनको रेसलमेनिया पल मिला था। कोफी ने चैंपियनशिप को जीता और कोफीमेनिया का जन्म हुआ। हालांकि फॉक्स के डेब्यू एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने उन्हें 8 सेकेंड्स में हरा दिया। ये कहना नहीं होगा कि अली की चोट से काफी चीज़ें बदल गई है।