3 बड़ी बातें जो आपको WWE से रिलीज किए गए भारतीय Superstar Sanga के बारे में जरूर जाननी चाहिए

WWE NXT ब्रांड में सांगा लगातार प्रभावित कर रहे हैं
WWE ने भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर को झटका दिया

Saurav Gurjar: WWE में कई सालों से अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा को हाल ही में तगड़ा झटका लगा है। WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज किया है, जिसमें ना सिर्फ सौरव गुर्जर का नाम है बल्कि उनके अलावा इंडस शेर के जिंदर महल और वीर महान के नाम भी शामिल हैं।

Ad

सांगा ने NXT से अपने करियर की शुरुआत वीर महान के साथ की थी। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए वीर से अलग किया गया, लेकिन बाद में दोनों का रीयूनियन देखने को मिला और उनके साथ जिंदर महल को भी जोड़ा गया। मेन रोस्टर में भी इन तीनों सुपरस्टार्स को एक साथ Raw में ड्राफ्ट किया गया था।

फैंस को बता दें कि सांगा के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इसी वजह से उनके रिलीज की खबर ने सभी को चौंका दिया। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उनके बारे में अहम बातें बताने वाले हैं।

3- सांगा WWE से पहले Ring ka King में लड़ चुके हैं

youtube-cover
Ad

लगभग एक दशक पहले भारत में Ring ka King शो लाया गया था। इस शो में सांगा भी हिस्सा ले चुके हैं। दरअसल, वो डेडली डंडा नाम के साथ नज़र आए थे और उन्हें WWE दिग्गज जैफ जैरेट के फैक्शन RDX में शामिल किया गया था। इस फैक्शन में एबिस, स्कॉट स्टाइनर, निक एल्डिस और सोंजय दत्त जैसे फेमस रेसलर्स मौजूद थे।

दिसंबर 2011 में उन्होंने TNA के भारतीय शो Ring ka King में कदम रखा था। उन्हें आते ही दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला और यह काफी अच्छी चीज़ रही। उन्होंने अपने फैक्शन के साथ 24 जनवरी 2012 को वॉरगेम्स मैच लड़ा था और इसमें उनकी जीत हुई थी। यह उनका सबसे यादगार मैच था। इसके अलावा उन्होंने प्यूमा नाम के रेसलर को एक सिंगल्स मैच में भी हराया था।

2- सांगा नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं

youtube-cover
Ad

सांगा का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में किकबॉक्सिंग में काफी ज्यादा नाम कमाया। दरअसल, ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू की। 2007 में उनके लिए खास पल आया, जब उन्होंने इंदौर, मध्य प्रदेश में स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

बाद में उन्होंने नेशनल लेवल पर लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भी जीत दर्ज की। दरअसल, विशाखापत्तनम में नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें उन्होंने जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। यह उनके लिए एक यादगार चीज़ थी।

1- सांगा महाभारत टीवी शो और ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके हैं

youtube-cover
Ad

सांगा 2013-14 में आए महाभारत शो में नज़र आए थे। उन्होंने यहां एक अहम किरदार निभाया था। दरअसल, वो भीम के कैरेक्टर में दिखाई दिए थे और यहां से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य शोज़ में काम किया। हालांकि, महाभारत में उनका काम सभी को सबसे ज्यादा पसंद आया था।

इसके अलावा ब्रह्मास्त्र फिल्म थोड़े समय पहले रिलीज हुई और इसमें भी उनका अहम किरदार रहा था। फैंस उन्हें एक बड़ी फिल्म में देखकर खुश हो गए। इसमें रणबीर कपूर भी मौजूद थे। इस फिल्म के साथ सांगा का बॉलीवुड डेब्यू देखने को मिला। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट जैसे बड़े एक्टर्स भी फिल्म में दिखाई दिए। सांगा अपने WWE करियर के साथ एक्टिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications