3 चीज़ें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE दिग्गज Roman Reigns अपने The Bloodline फैक्शन में नए सदस्य जोड़ने की तैयारी में हैं

रोमन रेंस फ्यूचर में किसी और स्टार को भी ग्रुप में शामिल कर सकते हैं
रोमन रेंस अपने WWE फैक्शन को मजबूत करना चाहेंगे

Roman Reigns: रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना कोडी रोड्स (Roman Reigns) से हुआ था। उन्होंने इस मैच में कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया था। हालांकि, द ब्लडलाइन (The Bloodline) के अन्य मेंबर्स के लिए इस बार WrestleMania 39 कुछ खास नहीं रही थी।

Ad

WrestleMania 39 की नाईट 1 के मेन इवेंट में द उसोज़ का सामना केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से हुआ था। इस मैच में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के हाथों उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद से ही रोमन रेंस काफी ज्यादा नाराज हैंं। अब रेंस ग्रुप में और एक नया मेंबर जोड़ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि रोमन रेंस फैक्शन में नए सदस्य को जोड़ने वाले हैं।

3- Roman Reigns के फैक्शन में फीमेल सदस्य की कमी है

Ad

WrestleMania के बाद हुए Raw के एपिसोड में फैंस को उम्मीद थी कि कई NXT स्टार्स एक बार फिर से मेन रोस्टर में डेब्यू कर सकते थे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ट्रिपल एच ने SmackDown में हाल ही में ऐलान भी किया था कि जल्द ही WWE ड्राफ्ट होने वाला है। ऐसे में कई स्टार्स मेन रोस्टर में आ सकते हैं।

रोमन रेंस इस दौरान NXT से ऐवा रैन को शामिल कर सकते हैं। ऐवा असल में समोअन फैमिली का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो द रॉक की बेटी भी हैं। ऐसे में रोमन रेंस उन्हें ग्रुप में शामिल कर विमेंस डिवीजन में भी द ब्लडलाइन का दबदबा बना सकते हैं।

2- जे उसो का अजीब बर्ताव रोमन रेंस को परेशान कर रहा है

Ad

Royal Rumble 2023 के बाद से ही द ब्लडलाइन ग्रुप में काफी ज्यादा दिक्कत रही है। जे उसो एक समय ग्रुप से भी पूरी तरह अलग हो गए थे। इस दौरान वो लगातर सैमी ज़ेन के साथ बात कर रहे थे। रोमन रेंस को भी शायद इस बारे में पता है।

WrestleMania 39 के बाद से ही रोमन रेंस, द उसोज़ से बात नहीं कर रहे हैं। रोमन रेंस को इस समय जे उसो की लॉयलिटी पर भी काफी ज्यादा शक है। ऐसे में फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए रोमन रेंस जल्द ही किसी नए स्टार को ग्रुप में शामिल कर सकते हैं। इससे जे के होने या नहीं होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

1- रिकिशी के सोशल मीडिया पोस्ट के मिले संकेत

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनके परिवार का एक और सदस्य प्रो रेसलिंग का हिस्सा बनाने जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका नाम थामिको टी फाटू है और वो रिंग में टोको उसो के नाम से नज़र आएंगे।

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने ब्लड और इंडेक्स इमोजी को भी उपयोग किया है। इसके बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रोमन रेंस उन्हें भी ग्रुप में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कई दिग्गजों का मानना है कि WWE उन्हें पहले ही साइन कर चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि रोमन रेंस फ्यूचर में किस स्टार को अपने ग्रुप में शामिल करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications