Signs Roman Reigns Not Returning Bloodline: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में पॉल हेमन से धोखा मिला था। अब चूंकि पॉल भी उन्हें धोखा दे चुके हैं तो यह संभव है कि वह द ब्लडलाइन में वापस ना आएं। आइए जानते हैं वह तीन इशारे जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE दिग्गज रोमन रेंस की द ब्लडलाइन में वापसी नहीं होने वाली है।
#3 रोमन रेंस WWE Raw में असली द ब्लडलाइन के सैगमेंट के दौरान नजर नहीं आए थे
रोमन रेंस को WrestleMania 41 के बाद हुए Raw एपिसोड में देखा गया था। इसके दौरान उन्होंने पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस की हालत बिगाड़ दी थी। यह बात और है कि ब्रॉन ब्रेकर ने उनको नुकसान पहुंचाया था। अगर बात करें रोमन की, तो उन्हें उसी एपिसोड में जे उसो के उस सैगमेंट में नहीं देखा गया था, जहां पर वह अपनी शोज ऑफ शोज में मिली जीत का जश्न मना रहे थे। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद वह जब नजर आए तो उस समय सैमी ज़ेन और जिमी उसो नजर आए, लेकिन रोमन रेंस गायब थे। ऐसे में वह शायद द ब्लडलाइन में वापस ना दिखाई दें।
#2 पॉल हेमन के बिना रोमन रेंस WWE में द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे
रोमन रेंस की ताकत अगर द ब्लडलाइन में कोई था, तो वह पॉल हेमन थे। उनके द वाइजमैन के अंदाज ने सबको एंटरटेन किया था। जब पिछले साल पॉल को हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया गया था, तो रेंस ने कहा था कि हेमन के बिना वह असली ट्राइबल चीफ नहीं होंगे। अब इस समय जब पॉल ने रोमन को धोखा दे दिया है, और वह सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के साथ जुड़ गए हैं, तो यह संभव है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन शायद द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।
#1 द ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स अब WWE में अलग हैं
द ब्लडलाइन की शुरूआत में रोमन रेंस, पॉल हेमन और जे उसो थे। उसके बाद जिमी उसो, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ आए। अब अगर देखा जाए तो जे Raw में हैं, जबकि सैमी भी इसी शो का हिस्सा हैं। वहीं जिमी भी अलग काम कर रहे हैं और पॉल ने तो रोमन और सीएम पंक को WrestleMania 41 में धोखा दिया था। ऐसे में रोमन के पास ऐसा कोई कारण नहीं है, जिसके चलते असली ट्राइबल चीफ अपने ग्रुप में वापस जाना चाहेंगे।