Roman Reigns: इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट देखने को मिला। इस सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हर वो चीज़ करने की कोशिश की, जिससे साबित हो सके कि वो अभी भी हेड ऑफ द टेबल हैं। इस दौरान उन्होंने बुरी तरह से द उसोज़ पर अटैक भी किया था।रोमन रेंस भले ही बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि वो अभी भी टॉप पर हैं लेकिन द ब्लडलाइन में आई फूट के बाद से ही वो परेशान नज़र आ रहे हैं। SmackDown द्वारा WWE ने ब्लडलाइन को लेकर बड़े संकेत दिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 संकेत के बारे में बात करेंगे, जो SmackDown में रोमन रेंस के ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट द्वारा मिले।3- WWE दिग्गज Roman Reigns की जगह Solo Sikoa आगे जाकर ट्राइबल चीफ के रूप में नज़र आ सकते हैंWWE on FOX@WWEonFOXDon't do it @WWESoloSikoa! @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle #SmackDown1426244Don't do it @WWESoloSikoa! @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle #SmackDown https://t.co/5Io7iuHZCEसोलो सिकोआ ने भले ही द उसोज़ के खिलाफ रोमन रेंस की मदद की हो, लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच सब ठीक चल रहा है। पिछले हफ्ते द उसोज़ ने कहा था कि सोलो सिकोआ को हेड ऑफ टेबल होना चाहिए, जिस पर रोमन रेंस हंसते हुए नज़र आए थे।रोमन रेंस की इस हरकत पर भले ही सोलो ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन वो रोमन रेंस को बहुत ध्यान से देख रहे थे। SmackDown में सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ का हार भी देने से पहले सोच रहे थे। इसी बीच जे ने उनपर हमला कर दिया था। आने वाले समय में सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं और खुद को नया हेड ऑफ द टेबल बता सकते हैं।2- SummerSlam 2023 में WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता हैWWE on FOX@WWEonFOXShould @WWESoloSikoa be the next Tribal Chief?!@WWERomanReigns #SmackDown2771345Should @WWESoloSikoa be the next Tribal Chief?!@WWERomanReigns #SmackDown https://t.co/fEitBUpx8rइस हफ्ते SmackDown शो में जे ने जिमी उसो पर हुए अटैक का बदला लेने के लिए रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर अटैक कर दिया था। इस दौरान सोलो सिकोआ, रोमन रेंस की मदद करने के लिए आगे आए थे, जिसके बाद जे ने उनपर भी अटैक कर दिया था।इस अटैक के दौरान रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की कोई भी मदद नहीं की थी और वो वहां से भाग गए थे। ऐसे में आने वाले शो में सोलो सिकोआ भी जे उसो की तरह रोमन रेंस को धोखा देकर उन्हें मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। SummerSlam 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है।1- जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच स्टोरीलाइन खत्म नहीं हुई हैWWE@WWE"YOU BETTER ACCEPT MY CHALLENGE!"@WWEUsos @WWERomanReigns #SmackDown196412722"YOU BETTER ACCEPT MY CHALLENGE!"@WWEUsos @WWERomanReigns #SmackDown https://t.co/rfArgbytAzSmackDown शो में रोमन रेंस ने जिमी उसो पर बुरी तरह से अटैक किया था। इस अटैक की वजह से उन्हें हॉस्पिटल भी लेकर जाना पड़ा था। इसी कारण जे उसो ने गुस्से में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर अटैक किया था।इस अटैक के बाद ये साफ हो गया है कि जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच स्टोरीलाइन खत्म नहीं हुई है। वो आने वाले समय में वापसी करते हुए रोमन रेंस से खुद पर हुए अटैक का बदला भी ले सकते हैं। इसके अलावा वो भी रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। SummerSlam 2023 के बाद जिमी और रोमन की दुश्मनी देखने को मिल सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।