3 चीजें जो Jey Uso को Roman Reigns की Bloodline के खिलाफ WWE में मदद करने के लिए मजबूर कर सकती हैं

Ujjaval
क्या WWE आईसी चैंपियन जे उसो करेंगे रोमन रेंस की मदद? (Photo: WWE.com)
क्या WWE आईसी चैंपियन जे उसो करेंगे रोमन रेंस की मदद? (Photo: WWE.com)

Things Force Jey Uso Help Roman Reigns: WWE Raw के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो ने जे उसो (Jey Uso) को ब्लडलाइन में वापस लाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए। SmackDown के हालिया शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जे उसो की तारीफ की लेकिन WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन 'नो यीट' कहकर चले गए। जे साफ तौर पर रोमन का साथ नहीं देना चाहते हैं लेकिन कुछ चीजें उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे, जो जे उसो को रोमन रेंस की मदद करने पर मजबूर कर सकती हैं।

Ad

3- जे उसो की ब्लडलाइन के कारण WWE आईसी चैंपियनशिप मैच में हार

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्लडलाइन के सैगमेंट में जे उसो ने दखल दिया। उन्होंने सोलो सिकोआ से बात की और उन्हें समझाया। इसी बीच उन्होंने जेकब फाटू की हालत खराब करने की धमकी भी दी। यही चीज अब जे पर भारी पड़ सकती है। Raw के अगले एपिसोड में जे उसो को अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को दांव पर लगाना है। उनका सामना ब्रॉन ब्रेकर से होगा

जे उसो इस मैच में जीत के करीब हो सकते हैं। इसी बीच अगर सोलो सिकोआ या जेकब फाटू आकर जे की हार का कारण बनते हैं, तो यह काफी बड़ी बात होगी। जे की बादशाहत का अंत होने पर वो अपना बदला लेना चाहेंगे। ऐसे में उन्हें ब्लडलाइन से निपटना होगा और यहां रोमन रेंस-जिमी उसो के साथ आ सकते हैं क्योंकि उन दोनों के दुश्मन भी सोलो सिकोआ हैं।

2- WWE स्टार जे उसो के सामने लगातार जिमी उसो और रोमन रेंस पर हमला होने की स्थिति में चीजें बदल सकती हैं

Ad

जे उसो ने WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में आकर अपने छोटे भाई सोलो सिकोआ को समझाने की कोशिश की। इसी बीच जे ने बताया कि सोलो अपने ही भाई पर हमला कर रहे हैं, जो सही नहीं है। सोलो ने उनकी एक बात नहीं सुनी लेकिन कुल मिलाकर आईसी चैंपियन नहीं चाहते थे कि जिमी और रोमन रेंस पर ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिले। हालांकि, जे के समझाने के बावजूद सोलो ने जिमी उसो समेत रोमन रेंस की हालत खराब कर दी

अगर यह चीज आने वाले हफ्तों में भी जारी रहती है, तो फिर जे उसो मजबूरन आकर सोलो सिकोआ के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। जे यह कारण दे सकते हैं कि सोलो बातों से नहीं मान रहे हैं और इसी वजह से उन्हें रिंग में जाकर चीजों से निपटना होगा। इस स्थिति में रोमन रेंस की मदद के लिए जे उसो आ सकते हैं। संभव यह भी है कि रोमन की मदद करने के बाद जे दोबारा Raw में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस के माफी मांगने पर जे उसो मदद के लिए तैयार हो सकते हैं

Ad

जे उसो ने रोमन रेंस का काफी समय तक साथ दिया और बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बावजूद भी रेंस ने लगातार जे उसो के साथ खराब बर्ताव किया। अब तक रोमन ने इसके लिए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन से माफी नहीं मांगी है। कई बार परिवार में चल रही अनबन सिर्फ एक माफी से खत्म हो जाती है। रोमन रेंस ने हालिया WWE SmackDown में बताया कि जे उसो के सफलता हासिल करने पर उन्हें गर्व है।

जे उसो को यह बात जरूर दिल पर लगी होगी। ऐसे में अगर रोमन रेंस उनकी तारीफ या सफलता के बारे में बात करने के बजाय अपने द्वारा किए गए बर्ताव के लिए माफी मांग लेते हैं, तो शायद चीजें सही सीधा में जा सकती हैं। जे उसो एक टॉप बेबीफेस स्टार हैं, जिन्हें फैंस पसंद करते हैं। ऐसे में जे, रोमन की माफी को स्वीकार करते हुए उनकी मदद करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications