3 चीज़ें जो Judgment Day को WWE के टॉप फैक्शन The Bloodline से अलग बनाती है 

WWE में द ब्लडलाइन vs जजमेंट डे फिउड कराना मजेदार होता
WWE में द ब्लडलाइन vs जजमेंट डे फिउड कराना मजेदार होता

The Bloodline: WWE में एक वक्त द ब्लडलाइन (The Bloodline) का दबदबा देखने को मिलता था। हालांकि, मौजूदा समय में रोमन रेंस (Roman Reigns) का यह फैक्शन दो हिस्सों में टूट चुका है। अब जजमेंट डे WWE के सबसे डोमिनेंट फैक्शन के रूप में द ब्लडलाइन की जगह ले चुके हैं।

देखा जाए तो जजमेंट डे Raw, SmackDown के साथ-साथ NXT में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस वक्त जजमेंट डे की द ब्लडलाइन से तुलना की जाने लगी है लेकिन यह फैक्शन कई मामलों में द ब्लडलाइन से काफी अलग है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि जजमेंट डे को WWE के टॉप फैक्शन द ब्लडलाइन से अलग बनाती है।

3- WWE में द ब्लडलाइन की तरह जजमेंट डे के पास कोई मैनेजर नहीं है

WWE में रोमन रेंस ने हील सुपरस्टार के रूप में वापसी के बाद पॉल हेमन को वाइजमैन बनाया था। इसके बाद से ही पॉल हेमन द ब्लडलाइन के मैनेजर के रूप में काम करते हुए आ रहे हैं। देखा जाए द ब्लडलाइन को टॉप पर पहुंचाने में पॉल हेमन का अहम योगदान रहा है।

हालांकि, द ब्लडलाइन के ठीक विपरीत जजमेंट डे के पास कोई मैनेजर नहीं है। इस फैक्शन को फिलहाल किसी मैनेजर की जरूरत भी नहीं लग रही है। याद दिला दें, जजमेंट डे की शुरूआत ऐज ने की थी लेकिन फिन बैलर के इस फैक्शन में एंट्री के बाद ऐज को इस फैक्शन से निकाल दिया गया था।

2- WWE में द ब्लडलाइन के पास जजमेंट डे की तरह डोमिनेंट विमेंस सुपरस्टार मौजूद नहीं है

जजमेंट डे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फैक्शन में रिया रिप्ली जैसी डोमिनेंट विमेंस सुपरस्टार मौजूद हैं। रिया रिप्ली एक ऐसी सुपरस्टार हैं जो कि विमेंस सुपरस्टार्स के साथ-साथ मेंस सुपरस्टार्स पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। रिया रिप्ली के होने की वजह से जजमेंट डे ने मेंस & विमेंस दोनों डिवीजन पर दबदबा बना रखा है।

हालांकि, द ब्लडलाइन में आज तक किसी विमेंस सुपरस्टार की एंट्री नहीं हुई इसलिए यह फैक्शन WWE के विमेंस डिवीजन पर अपना दबदबा स्थापित नहीं कर पाई है। बता दें, द ब्लडलाइन में विमेंस सुपरस्टार के शामिल होने की कई अफवाहें सामने आई थी लेकिन सभी अफवाहें झूठी साबित हुईं। चूंकि, द ब्लडलाइन फैक्शन काफी छोटा हो चुका है, यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस अपने फैक्शन में किसी मेंस या विमेंस सुपरस्टार की एंट्री कराते हैं या नहीं।

1- WWE में द ब्लडलाइन की तरह जजमेंट डे फैमिली आधारित फैक्शन नहीं है

रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ मिलकर द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन की शुरूआत की थी। इसके बाद सोलो सिकोआ भी मेन रोस्टर में डेब्यू करते हुए इस फैक्शन में शामिल हो गए थे। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और यही कारण है कि इस फैक्शन को द ब्लडलाइन नाम दिया गया था।

सैमी ज़ेन ने काफी समय तक द ब्लडलाइन में Honorary Uce के रूप में जरूर काम किया था लेकिन अब वो इस फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं। इसके ठीक विपरीत जजमेंट डे फैमिली आधारित फैक्शन नहीं है। इसके बावजूद इस फैक्शन में गजब की एकता है और इस वजह से इस फैक्शन के दुश्मनों के लिए मुश्किलें खड़ी हो चुकी हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications