3 जबरदस्त चीज़ें जिनके कारण WWE WrestleMania 40 का Kickoff प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट यादगार बन पाया

Ujjaval
WWE WrestleMania किकऑफ शो में बवाल मचा
WWE WrestleMania किकऑफ शो में बवाल मचा

Roman Reigns & The Rock: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के खास Kickoff शो का हाल ही में आयोजन किया गया। इस शो में द रॉक (The Rock), रोमन रेंस (Roman Reigns), कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे दिग्गज नज़र आए। सभी काफी चर्चा का विषय रहे। इसके अलावा बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), बैकी लिंच (Becky Lynch), रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और ट्रिपल एच (Triple H) का भी सैगमेंट देखने को मिला।

WrestleMania 40 के लिए यहां से रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मैच तय हो गया। इसके अलावा द रॉक का भी विलन वाला बर्ताव देखने को मिला। कुछ चीज़ों के चलते यह Kickoff इवेंट शानदार बन पाया। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनके कारण WrestleMania 40 का Kickoff प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट यादगार बन गया।

3- WWE WrestleMania 40 Kickoff प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट के दौरान Cody Rhodes का अपना फैसला बदल देना

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच कोडी रोड्स ने आकर कहा था कि वो WrestleMania में रोमन रेंस से नहीं लड़ेंगे। इसी के बाद द रॉक ने वापसी की और आकर रोमन को कंफ्रंट किया। इसके बाद लग रहा था कि अमेरिकन नाईटमेयर अपने फैसले पर बने रहेंगे।

WrestleMania Kickoff इवेंट के दौरान रोमन रेंस और द रॉक के सैगमेंट के बीच कोडी रोड्स ने एंट्री की। उन्होंने यहां अपना फैसला बदलते हुए चौंकाया और आखिर रोमन रेंस को चैलेंज कर दिया। फैंस यह देखकर बहुत ज्यादा खुश हो गए। रोड्स के इस फैसले के कारण WrestleMania Kickoff को जरूर लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

2- WWE दिग्गज The Rock का Cody Rhodes पर थप्पड़ जड़ना

कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को WrestleMania Kickoff के दौरान विरोधी के रूप में चुना। इसके बाद ट्राइबल चीफ ने रोड्स के पिता पर निशाना साधा। यह चीज़ अमेरिकन नाईटमेयर को पसंद नहीं आई। उन्होंने रोमन रेंस और द रॉक के पार्ट-टाइम शेड्यूल को लेकर बात की। इसी बीच उन्होंने रॉक और रोमन के परिवार पर निशाना साधा।

यह चीज़ द रॉक को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वो आगे आए और रोड्स को इस बारे में नहीं बात करने के लिए कहा। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ग्रेट वन ने कोडी पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे यह सैगमेंट रोचक बन गया। बाद में बवाल मचा और ऑफिशियल्स ने चीज़ों को शांत किया।

1- WWE दिग्गज The Rock और Roman Reigns का साथ आना

द रॉक और रोमन रेंस के बीच कुछ समय पहले तक मैच की संभावना नज़र आ रही थी। दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के संकेत दे चुके हैं। WrestleMania Kickoff के दौरान भी रोमन रेंस ने द रॉक को अपने विरोधी के रूप में चुना। रॉक ने वापसी करके ट्राइबल चीफ के खिलाफ लड़ने को लेकर बात की।

ऐसा लगा कि दोनों के बीच यह ड्रीम मैच होगा। रोड्स के दखल के बाद चीज़ें बदल गई। जहां रोमन और रॉक एक-दूसरे के खिलाफ जाने के लिए तैयार नज़र आ रहे थे, दोनों दिग्गज अपने परिवार पर बात आने के कारण साथ आ गए। दोनों ने रोड्स पर निशाना साधा। बाद में रोमन और रॉक दोनों ही बैकस्टेज साथ जाते हुए नज़र आए। यह चीज़ काफी ज्यादा रोचक रही और इन दोनों के साथ आने के कारण Kickoff प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट को जरूर याद रखा जाएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now