Things Roman Reigns Should Do: WWE Raw Netflix डेब्यू शो रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए अच्छा रहा। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उन्होंने सोलो सिकोआ को हराकर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल की। मैच में काफी बवाल मचा। कुछ स्टार्स की दखलअंदाजी भी हुई। अंत में रेंस का जलवा देखने को मिला। द रॉक ने रिंग में आकर उन्हें उला फाला पहनाई। अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस का WWE में अगला कदम क्या होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो रेंस को Raw Netflix डेब्यू शो में जीत के बाद अब जरूर करनी चाहिए।
#3 रोमन रेंस को 2025 के Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान करना चाहिए
रोमन रेंस 27 जनवरी को होने वाले Raw के एपिसोड में नज़र आएंगे। वहीं Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। रेंस को अब आकर सीधे रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान करना चाहिए। फैंस भी ये चीज होते हुए देखना चाहते हैं।
रोमन ये भी कह सकते हैं कि वो रंबल मैच में पहले नंबर पर एंट्री करेंगे। ऐसा हुआ तो मजा आ जाएगा। WWE यूनिवर्स का उत्साह फिर सातवें आसमान पर पहुंच सकता है। WWE ने जरूर उन्हें इस मुकाबले के लिए बुक करना चाहिए।
#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू को अब रोमन रेंस ने चुनौती पेश करनी चाहिए
सोलो सिकोआ को हराकर रोमन रेंस ने नई ब्लडलाइन के दबदबे को थोड़ा कम कर दिया है। हालांकि, जेकब फाटू का धराशाई होना अभी बचा है। उनकी वजह से ही सिकोआ को काफी मजबूती अभी तक मिली है। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में भी उन्होंने रेंस के ऊपर हमला किया था।
नई ब्लडलाइन को रोमन रेंस ने पूरी तरह अपनी गिरफ्त में लेना है तो फिर फाटू से भी निपटना होगा। रोमन को अब सीधे उन्हें मैच के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए। WWE द्वारा दोनों के बीच मुकाबले के संकेत भी लंबे समय से दिए जा रहे हैं।
#1 रोमन रेंस को अब WWE चैंपियनशिप के लिए जाना चाहिए
रोमन रेंस ने Raw में आकर गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए। इसके अलावा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के ऊपर भी वो अपनी नज़रें गड़ा सकते हैं। वैसे इस चीज की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है।
रोमन कंपनी के टॉप चैंपियन बनकर एक बार फिर अपना जलवा कायम कर सकते हैं। WWE ने भी जरूर उनके लिए कुछ ना कुछ इस तरह की चीजें सोची होंगी। फैंस भी रोमन को दोबारा चैंपियन बनते हुए देखना चाहते होंगे।