3 चीज़ें जो इस हफ्ते WWE SmackDown में वापसी करते हुए Roman Reigns कर सकते हैं

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को हराने के बाद पहली बार आगामी स्मैकडाउन (SmackDown) में वापसी करेंगे। उनकी यह वापसी काफी ज्यादा यादगार बन सकती है।

रोमन रेंस के ग्रुप में अभी भी सब कुछ सही नहीं हुआ है। द उसोज़ और सोलो सिकोआ के बीच कुछ मतभेद साफ तौर पर नज़र आ रहे हैं। ट्राइबल चीफ आगामी एपिसोड में इस पर एक्शन ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बताएंगे जो रोमन रेंस SmackDown में वापसी के बाद कर सकते हैं।

#3- द उसोज़ को ब्लडलाइन से निकाल सकते हैं रोमन रेंस

ऐसा लग रहा है कि WrestleMania 39 में टैग टाइटल्स हारने के बाद से रोमन रेंस ने द उसोज़ से थोड़ी दूरी बना ली है। Draft में इसकी एक झलक तब दिखी थी, जब रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को एक साथ SmackDown में ड्राफ्ट किया गया था और द उसोज़ बाद में ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने थे।

रोमन रेंस ब्लू ब्रांड में वापसी करने के बाद द उसोज़ को ब्लडलाइन से बाहर निकाल सकते हैं। हाल ही में यह देखा गया है कि सोलो अपने भाइयों द उसोज़ से ज्यादा खुश नहीं हैं। हेड ऑफ द टेबल का इशारा मिलते ही यह संभव है कि सोलो अपने ही भाइयों पर हमला करके उन्हें ब्लडलाइन से बाहर कर दें।

#2- सोलो सिकोआ और द उसोज़ के बीच चल रहे मनमुटाव पर रोमन रेंस कर सकते हैं बात

रोमन रेंस की द उसोज़ से दूरी सोलो सिकोआ और पूर्व टैग टीम चैंपियंस के मनमुटाव को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। WWE प्रोग्रामिंग के हाल ही के कुछ एपिसोड्स पर नज़र डाले तो सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच मतभेद बढ़ते हुए दिखे हैं। हालांकि, अभी तक फैक्शन के मेंबर्स के बीच कोई भी हाथापाई नहीं देखी गई है।

रोमन रेंस SmackDown में आकर इस स्थिती पर बात कर सकते हैं। ट्राइबल चीफ अपने भाइयों का सबके सामने मज़ाक उड़ाते हुए देखे गए हैं। अगर वो इस बार सोलो की जगह पूर्व टैग टीम चैंपियंस को मिली हार के लिए कुछ कहते हैं, तब द उसोज़ और ब्लडलाइन के बीच दूरी साफ तौर पर बढ़ सकती है।

#1- मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपनी अगली दुश्मनी की तरफ बढ़ सकते हैं

रोमन रेंस जल्द ही फिर से अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफ़ेंड करते हुए दिख सकते हैं। उनका अगला टाइटल डिफ़ेस Night of Chaimpions प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकता है। ब्लडलाइन में बढ़ती दरार उनके अगले चैंपियनशिप मैच में बड़ा रोल प्ले कर सकती है। उनके चैंपियन बने रहने में उसोज़ और सोलो का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

रोमन रेंस निश्चित ही अपने ग्रुप को फिर से एक साथ करने का प्रयास करेंगे। वो सोलो और द उसोज़ के बीच मतभेद को बातचीत के जरिए खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं। इसका फायदा रोमन को ही होगा। इसके बाद रेंस अपनी अगली दुश्मनी पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और उनका ग्रुप भी उनकी बादशाहत को बरकरार रखने में मदद कर पाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now