3 धमाकेदार चीजें जो WWE WrestleMania 41 में होनी चाहिए लेकिन शायद देखने को नहीं मिल पाएगी

WWE, The Rock, Roman Reigns, John Cena, WrestleMania 41
रिंग में अपनी बात रखते हुए द रॉक और रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Things Should Happen In WrestleMania But Won't Be Seen: WWE WrestleMania 41 को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। कुछ ही दिनों बाद सभी को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा। WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया है। जॉन सीना और रोमन रेंस (Roman Reigns) के होने वाले मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। सीना की टक्कर कोडी के साथ होने वाली है। रेंस का सामना सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से होगा। इसके अलावा भी तगड़े मुकाबले होने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन धमाकेदार चीजों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 41 में होनी चाहिए लेकिन शायद देखने को नहीं मिल पाएगी।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की जीत

Ad

WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से होगा। इनकी राइवलरी बहुत खतरनाक चल रही है। पॉल हेमन बीच में फंस चुके हैं। फैंस मेगा इवेंट में रोमन की जीत देखना चाहेंगे। उनकी हार शायद किसी को बर्दाश्त नहीं होगी।

रोमन की जीत मेगा इवेंट में होनी चाहिए लेकिन शायद ऐसा देखने को नहीं मिल पाएगा। पॉल हेमन की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। सीएम पंक मुकाबला जीत सकते हैं। अभी के हिसाब से मुकाबला उनके पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है।

#2 क्या WWE WrestleMania 41 में द रॉक आएंगे?

Ad

Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी के चौंका दिया था। इसके सबसे बड़े जिम्मेदार द रॉक थे। उनके कहने पर ही सीना ने बड़ा कदम उठाया। तब से रॉक रिंग में नज़र नहीं आए हैं और इस बात से फैंस भी नाराज चल रहे हैं।

WrestleMania 41 में द रॉक की एंट्री होनी चाहिए लेकिन ऐसा संभव नहीं लग रहा है। लोग उन्हें कोडी और सीना के मैच में दखलअंदाजी करते हुए देखना चाहते हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि मेगा इवेंट में रॉक नहीं आने वाले हैं।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन चैंपियनशिप रिटेन कर पाएंगी?

Ad

WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन अपनी विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इनकी राइवलरी अब जबरदस्त हो गई है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों काफी पर्सनल हो गए थे।

WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन चैंपिनशिप रिटेन करेंगी तो सभी को अच्छा लगेगा। फैंस उनके समर्थन में पूरी तरह से हैं। हालांकि, ऐसा होने के कम चांस हैं। कंपनी द्वारा हमेशा फ्लेयर को बड़ा पुश दिया जाता है। इस बार भी ऐसा हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications