Roman Reigns Absence Felt SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में काफी हफ्तों से रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आ रहे हैं। फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। एकमात्र ट्राइबल चीफ पिछले कई सालों से SmackDown का अहम हिस्सा हैं। इसी वजह से अब उनका शोज़ का हिस्सा नहीं बनना कई लोगों को निराश कर रहा है। कुछ चीजों से पता चलता है कि शो में उनकी कमी खल रही है। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे, जिनसे पता चलता है कि WWE SmackDowon में रोमन रेंस की कमी खल रही है।3- WWE SmackDown में ब्लडलाइन स्टोरी का सही अंत नहीं होना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में काफी महीनों से ब्लडलाइन की स्टोरी चल रही है। Raw के Netflix डेब्यू में रोमन रेंस की जीत के बाद लगा था कि इसका अंत हो जाएगा। यह SmackDown ब्रांड की स्टोरी है। इसी वजह से ब्लू ब्रांड के शो पर इसका अंत होना चाहिए था। नए ब्लडलाइन को रोमन रेंस को एक्नॉलेज करने या फिर सोलो सिकोआ के फैक्शन को छोड़ने से इसका सही तरह से अंत हो जाता।WWE ने ऐसा कुछ नहीं किया और रोमन रेंस को SmackDown में बुक नहीं किया। इससे ब्लडलाइन की स्टोरी पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाई। WWE ने इसका अंत सही तरह से नहीं करके निराश किया है और इसी वजह से रोमन रेंस की कमी महसूस हो रही है। अगर वो रहते, तो शायद स्टोरी आगे बढ़ती, या इसपर पूरी तरह विराम लग जाता। अभी इन दोनों में से कोई चीज देखने को नहीं मिल रही है।2- WWE SmackDown में जिमी उसो अकेले पड़ रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postअसली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया है लेकिन अभी अपनी अलग राह पर हैं। जिमी उसो एक ऐसे स्टार हैं, जो अन्य ब्लडलाइन मेंबर्स के मुकाबले रोमन के साथ सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं और उनके प्रति वफादारी दिखाई है। जब से रोमन रेंस SmackDown में नज़र नहीं आए हैं, तब से जिमी उसो अकेले पड़ गए हैं। Survivor Series WarGames 2024 के बाद से काफी मौकों पर लगा कि जिमी को रोमन रेंस की जरूरत है।इन सभी चीजों के बावजूद रोमन रेंस कभी भी जिमी की मदद के लिए मौजूद नहीं रहे। जब भी बिग जिम पर हमला होता है, तो ऐसा महसूस होता है कि रोमन अगले ही पल आकर अपने भाई को बचा लेंगे। हालांकि, यह चीज नहीं हो रही है और इसी वजह से एकमात्र ट्राइबल चीफ की कमी अब लगातार खलती जा रही है। दूसरी ओर जब रोमन को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जरूरत थी, जो जिमी उसो उनकी मदद के लिए आगे आए थे। यह चीज रोमन को भी करनी चाहिए थी।1- WWE SmackDown में रोमन रेंस के नहीं रहने से मेन इवेंट स्टोरीलाइन की कमी महसूस हो रही है View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में बड़े सुपरस्टार्स की कमी है और इसकी वजह मेन इवेंट लेवल के सुपरस्टार्स की गैरमौजूदगी है। SmackDown में इस समय टॉप स्टोरी की बात करें, तो यह कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच चल रही है। इसके अलावा कुछ उतनी ज्यादा चर्चा का विषय नहीं है। दूसरी ओर Raw में चीजें एकदम अलग हैं। गुंथर और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए स्टोरी चल रही है।ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस का अलग एंगल चल रहा है। सीएम पंक भी लगातार नज़र आकर Royal Rumble को हाइप कर रहे हैं। इससे Raw को फायदा हो रहा है और कई मेन इवेंट लेवल की चीजें देखने को मिल रही हैं। SmackDown के साथ रोमन रेंस की गैरमौजूदगी के कारण ऐसा महसूस नहीं हो रहा है। रोमन होते, तो शायद चीजें एकदम अलग होती। इसी वजह से उनकी कमी खल रही है।