Things Solo Sikoa Can Do SmackDown: WWE Royal Rumble 2025 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड धमाकेदार होने की उम्मीद है। शो में कुछ बड़ी चीजें देखने को मिल सकती हैं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर सभी की नज़रें रहेंगी। वो आकर बवाल मचा सकते हैं। पिछला एक महीना उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। रॉयल रंबल मैच में भी उनकी एंट्री नहीं हुई। इस वजह से वो काफी चर्चा में चल रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सिकोआ कर सकते हैं।
#3 WWE दिग्गज रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार पर चुप्पी तोड़ सकते हैं सोलो सिकोआ
Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत हासिल की थी। रोमन के पास अब ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला है। सिकोआ इसके बाद SmackDown के एक एपिसोड में आए थे लेकिन उन्हें फैंस ने कुछ बोलने नहीं दिया। वो बिना कुछ कहे ही चलते बने।
SmackDown के आगामी शो में रोमन रेंस के खिलाफ मिली करारी हार पर सोलो सिकोआ चुप्पी तोड़ सकते हैं। वो उला फाला को लेकर भी बयान दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वहां से कोई नई कहानी सामने आ सकती है। वैसे भी ब्लडलाइन की स्टोरी मौजूदा समय में काफी धीमी पड़ गई है।
#2 Royal Rumble मैच में ना आने का कारण बता सकते हैं WWE स्टार सोलो सिकोआ
हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस का जलवा देखने को मिला था। जेकब फाटू ने भी धमाल मचाया। हैरान करने वाली बात ये है कि सोलो सिकोआ ने मैच में एंट्री नहीं की। उनके ना आने से कई सवाल हो रहे हैं।
SmackDown में इस हफ्ते सोलो सिकोआ रंबल मैच में ना आने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। वैसे इस चीज को लेकर उनकी जवाबदेही बनती भी है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में उन्हें तगड़ा पुश दिया है। ऐसे में बड़े मुकाबले में उनकी बुकिंग ना करना कहीं ना कहीं गलत बात है।
#1 WWE SmackDown में Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच लड़ने का ऐलान कर सकते हैं सोलो सिकोआ
वीकली शो में इस समय Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हो रहे हैं। आगामी SmackDown के एपिसोड में भी कुछ मुकाबले होंगे। सोलो सिकोआ ब्लू ब्रांड में आकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सिकोआ क्वालीफाइंग मैच में हिस्सा लेने की बात कह सकते हैं। कंपनी द्वारा उन्हें बुक किया जा सकता है।
सिकोआ दावा कर सकते हैं कि वो 1 मार्च को होने वाले एलिमिनेशन चैंबर मैच को जीतकर WrestleMania 41 में टाइटल मैच हासिल करेंगे। वैसे सिकोआ को अब रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के बाद आगे बढ़ने की सख्त जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो फिर उनका करियर नीचे गिर सकता है।