3 चीज़ें जिनसे पता चलता है कि WWE ने भारतीय Superstar Veer Mahaan का पुश रोक दिया है

Ujjaval
WWE ने वीर महान को बढ़िया तरह से बुक नहीं किया है
WWE ने वीर महान को बढ़िया तरह से बुक नहीं किया है

Veer Mahaan: WWE WrestleMania 38 के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में वीर महान (Veer Mahaan) ने अपना धमाकेदार रिटर्न किया था। काफी महीनों तक रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और डॉमिनिक (Dominik) के साथ स्टोरीलाइन में रहने से उन्हें फायदा मिला। WWE ने उन्हें ताकतवर दिखाते हुए फैंस को खुश किया और उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत रे मिस्टीरियो के खिलाफ हासिल भी की।

फैंस को उम्मीद थी कि आगे भी वो अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखेंगे लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनसे पता चलता है कि वीर महान का पुश अब खत्म हो गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनसे पता चल रहा है कि भारतीय सुपरस्टार वीर महान का WWE द्वारा पुश खत्म हो चुका है।

3- WWE Raw में वीर महान को कोई विरोधी नहीं मिलना

Raw में कई अच्छे सुपरस्टार्स हैं जो वीर महान के खिलाफ लड़ सकते हैं। हालांकि, वीर महान को मिस्टीरियोस के साथ दुश्मनी खत्म होने के बाद कोई नया विरोधी नहीं मिला है। यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। वीर महान के पास काफी ज्यादा टैलेंट है और उन्होंने प्रभावित भी किया है।

इसके बावजूद भी WWE का उनके लिए अच्छा बेबीफेस विरोधी नहीं ढूंढ पाना एक खराब चीज़ है। वीर ने Raw के बाद पूरे रोस्टर को चेतावनी भी दी थी और उनका बुरा हाल करने का दावा किया था। इसके बावजूद भी किसी सुपरस्टार ने आकर उनके चैलेंज को नहीं स्वीकारा।

2- तीनों हफ्तों से बढ़िया बुकिंग नहीं करना

वीर महान और रे मिस्टीरियो के मुकाबले को काफी समय हो गया है। वीर ने दिग्गज को पराजित किया था और इसके बाद लग रहा था कि वो किसी दूसरे टॉप स्टार के खिलाफ स्टोरीलाइन में नजर आएंगे। साथ ही उन्हें बढ़िया तरह से बुक किया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।

वीर महान को शुरुआत में काफी खास दिखाया गया था लेकिन अब लग रहा है कि उनके पुश का समापन हो गया है। महान को अब इसी तरह से निराशाजनक बुकिंग का सामना करना पड़ रहा है। WWE अगर उन्हें Raw में इस्तेमाल नहीं करता तो फैंस को उतनी दिक्कत नहीं होती। हालांकि, तीन हफ्तों से उन्हें खास तरीके से बुक नहीं किया जाना एक संकेत है कि उनका पुश खत्म हो गया है।

1- बिना मतलब के सैगमेंट्स में इस्तेमाल होना

वीर महान को मैच नहीं मिल रहे हैं और वो बिना मतलब के सैगमेंट्स में नजर आ रहे हैं। Raw के अंतिम एपिसोड में वो एक बैकस्टेज सैगमेंट में नजर आए थे। वो खाना खा रहे थे और यहां उनके खाने को मुस्तफा अली और सेड्रिक एलेक्जेंडर ने चुरा लिया था। वीर के साथ WWE ने कॉमेडी ट्राय करने की कोशिश की।

उनका कैरेक्टर काफी सीरियस है और उन्हें इस तरह बुक करना खराब चीज़ है। इसके अलावा वो कुछ हफ्ते पहले इंटरव्यू देते हुए नजर आए थे और इसका भी कोई अर्थ नहीं निकला क्योंकि किसी ने आकर उनकी चुनौती का जवाब नहीं दिया। इससे पता चलता है कि उनका पुश अब रुक गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications