3 चीजें जो Triple H को WWE Draft 2024 में नहीं होने देनी चाहिए

WWE द्वारा बहुत जल्द ड्राफ्ट का आयोजन किया जाएगा
WWE द्वारा बहुत जल्द ड्राफ्ट का आयोजन किया जाएगा

Draft 2024: WWE WrestleMania XL का सफल समापन हो गया है। अब ड्राफ्ट की बारी है। इस महीने के अंत में ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। ये मेनिया के बाद चीजों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रिपल एच का तरीका हो सकता है। हमेशा की तरह ड्राफ्ट अलग-अलग स्टोरीलाइन और कैरेक्टर्स को बना या बिगाड़ सकता है लेकिन द गेम कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिससे चीजें अगले साल तक शानदार अंदाज में चलें।

साल 2024 का ड्राफ्ट 26 अप्रैल को SmackDown और 29 अप्रैल को Raw के एपिसोड में होगा। तीनों ब्रांडों के सुपरस्टार्स ड्राफ्ट में शामिल होंगे। इस इवेंट में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आती। कंपनी को कई चीजों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम उन 3 चीजों पर नज़र डालेंगे जिनसे ट्रिपल एच को 2024 ड्राफ्ट में बचना चाहिए।

#3 रियल लाइफ WWE कपल्स को अलग नहीं होना चाहिए

ड्राफ्ट के साथ कंपनी में बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे कई सुपरस्टार्स की पर्सनल लाइफ भी प्रभावित होती है। इसका मेन कारण हर ब्रांड के साथ आने वाले अलग-अलग शेड्यूल हैं। रिंग के बाहर और अंदर की जिम्मेदारियों को देखते हुए हर कपल के लिए सुपरस्टार बनना अब काफी कठिन हो गया है।

कपल अगर साथ में एक ही ब्रांड में रहते हैं तो फिर उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। सभी कपल्स किसी की परवाह किए बिना एक साथ समय बिता सकते हैं। ट्रिपल एच को जरूर इसके बारे में सोचना चाहिए और WWE कपल्स को अलग नहीं करने देना चाहिए। इससे आखिरकार कंपनी को ही फायदा होगा। कंपनी को कपल्स को अलग-अलग करके अलग-अलग ब्रांड में नहीं भेजना चाहिए। एक ही ब्रांड में होने से सुपरस्टार्स को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा चिंता करने का मौका नहीं मिलता है।

#2 WWE को फैक्शन अलग करने पर ध्यान नहींं देना चाहिए

WWE ड्राफ्ट के दौरान देखा गया है कि कंपनी कुछ टीम्स को अलग कर देती है। ऐसा बहुत बार देखा गया है कि फैक्शन के अलग होने से कंपनी को नुकसान होता है। कंपनी के कुछ बड़े स्टार्स फेमस फैक्शन के सदस्य हैं, जैसे जजमेंट डे की रिया रिप्ली और द ब्लडलाइन के रोमन रेंस।

कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में The Final Testament, द प्राइड और LWO जैसे कुछ नए फैक्शन भी तैयार किए हैं। इन टीम्स को अभी बिल्ड करने की बहुत जरूरत है। कंपनी का हर ग्रुप अपनी स्टोरी का साफ अंत चाहता है। कोई भी आसान रास्ते पर नहीं चलना चाहता है। अचानक किसी ग्रुप को अलग करने से सुपरस्टार्स के प्रदर्शन पर भी निगेटिव प्रभाव पड़ता है। ट्रिपल एच को ड्राफ्ट 2024 में इस चीज पर जरूर ध्यान देना होगा।

#1 WWE द्वारा हर ब्रांड को संतुलित रखना चाहिए

ड्राफ्ट के ऐलान से पहले ही निक एल्डिस और और एडम पीयर्स अलग-अलग सुपरस्टार्स को साइन करने में एक्टिव थे। उन्होंने एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए अपने रोस्टर में टॉप नाम जोड़े हैं। इस कारण से अब WWE को आगामी ड्राफ्ट के लिए एक अलग एप्रोज रखने की आवश्यकता है।

जब ड्राफ्ट होता है तो कंपनी को इसे हर एक राइवलरी और स्टोरी के रीसेट के रूप में नहीं लेना चाहिए। ये चीजों को बदलने का एक तरीका होना चाहिए। इस बात पर खास ध्यान देते हुए कंपनी को ड्राफ्ट में आगे बढ़ना चाहिए।

Quick Links