3 चीजें जिनकी वजह से WWE फैंस के बीच ब्लडलाइन के खूंखार रेसलर Jacob Fatu एकदम लोकप्रिय हो गए

WWE
WWE में अभी तक जेकब फाटू ने अच्छा काम किया है (Photo: WWE.com)

Things Which Jacob Fatu Became Popular: ब्लडलाइन के मुख्य सदस्य जेकब फाटू (Jacob Fatu) का इस समय WWE रिंग में दबदबा देखने को मिल रहा है। बहुत ही कम समय में वो फैंस के बीच छा गए हैं। उन्हें टक्कर देना काफी मुश्किल हो रहा है। अपने दुश्मनों के ऊपर वो टूट पड़ रहे हैं। यहां तक कि रोमन रेंस की हालत भी पिछले महीने उन्होंने खराब की। धीरे-धीरे फाटू अपने आपको एक सफल सुपरस्टार बनाने की राह पर चल पड़े हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर नज़र डालेंगे जिनकी वजह से खूंखार रेसलर जेकब फाटू फैंस के बीच एकदम लोकप्रिय हो गए हैं।

Ad

#1 जेकब फाटू का WWE में हुआ इम्पैक्टफुल डेब्यू

Ad

आप सभी को पता है कि प्रोफेशल रेसलिंग में पहली छाप बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इम्पैक्टफुल डेब्यू किसी के करियर के लिए बड़ा मंच तैयार कर सकता है। जेकब फाटू के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक अच्छी शुरूआत के कारण वो फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए हैं।

जून, 2024 में जेकब फाटू ने SmackDown में अपना डेब्यू किया। उन्होंने कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस को धराशाई कर ब्लडलाइन ज्वाइन की। इतने बड़े स्टार्स का हाल जब आप खराब कर देते हैं तो फिर सभी की नज़रें आपके ऊपर रहती हैं।

#2 जेकब फाटू की बुकिंग WWE द्वारा अभी तक सही से की गई है

youtube-cover
Ad

WWE ने जेकब फाटू की बुकिंग पर भी काफी ध्यान दिया है। उन्होंने रोस्टर में किसी के खिलाफ अपने दबदबे वाले कैरेक्टर को प्रदर्शित करना जारी रखा है। लगभग हर शो में वो आकर्षण का केंद्र रहे हैं। फाटू ने टामा टोंगा के साथ मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की लेकिन मुकाबले में दबदबा जेकब का ही था।

WWE ने अभी तक फाटू को कुछ ऐसे पल भी दिए हैं जिससे उन्हें बहुत फायदा हुआ। जैसे पॉल हेमन के ऊपर अटैक करना और रोमन रेंस की हालत खराब करना। इन चीजों की वजह से भी वो फैंस के बीच बहुत जल्दी लोकप्रिय हो गए।

#3 WWE रिंग में जेकब फाटू की ताकत और शानदार फिजिक

Ad

जेकब फाटू की फिजिक बहुत तगड़ी है। अभी तक वो एक शक्तिशाली रेसलर के तौर पर नज़र आए हैं। वो बिल्कुल भी किसी के सामने नहीं झुके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी शानदार बॉडी और रिंग में खतरनाक एक्शन।

WWE ने अभी तक फाटू को मॉन्स्टर के रूप में पेश किया है। उनकी वजह से ब्लडलाइन की स्टोरी भी शानदार चल रही है। अपनी ताकत और फिजिक के कारण उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। फैंस और कंपनी भी अब उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications