WWE का साल का सबसे बड़ा शो रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 तीन हफ्ते में आने वाला है। पिछले दो सालों की तरह इस साल का इवेंट भी दो रातों वाला होने वाला है। इवेंट की पहली रात में द केविन ओवेंस (Kevin Owens) शो में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा पहली रात में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) से होगा।बैकी लिंच अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगी। SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए द उसोज का मुकाबला शिंस्के नाकामुरा और रिक बूग्स से होगा। इन सबके अलावा रे मिस्टrरियो और डॉमिनिक का मैच द मिज औj लोगन पॉल के खिलाफ होगा तो वहीं ड्रू मैकइंटायर के सामने हैप्पी कॉर्बिन होंगे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि WrestleMania की पहली रात के लिए कार्ड काफी शानदार है।एक नजर डालते हैं उन तीन रोचक चीजों पर जिन्हें WWE पहली रात के लिए प्लान कर सकती है।#3 WWE WrestleMania 38 में डॉमिनिक का हील टर्नWWE@WWE.@mikethemiz to join forces with @LoganPaul against @reymysterio & @DomMysterio35 on #WrestleMania Saturday!ms.spr.ly/6011wVI2U04:55 AM · Mar 1, 20223277394.@mikethemiz to join forces with @LoganPaul against @reymysterio & @DomMysterio35 on #WrestleMania Saturday!ms.spr.ly/6011wVI2U https://t.co/Oyigc7r0poWWE WrestleMania 38 की पहली रात में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक टैग टीम मुकाबले में द मिज और लोगन पॉल का सामना करेंगे। हालांकि, पिता-पुत्र के लिए शो का अंत अच्छे तरीके से नहीं होना चाहिए। टैग टीम पार्टनर के रूप में दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि, अब दोनों के लिए पार्टनर के रूप में अधिक कुछ नहीं बचे होने के कारण सबसे बड़े शो पर कुछ अलग होने की उम्मीद है। WWE डॉमिनिक को दिग्गज के खिलाफ कर सकती है और इसके बाद दोनों के बीच एक हाई-प्रोफाइल फिउड बनाई जा सकती है। डॉमिनिक का हील टर्न फैंस को हैरान कर सकता। #2 WWE फैंस को मिले नए चैंपियनरोंडा राउजी ने जीता था 2022 विमेंस Royal Rumbleशार्लेट फ्लेयर अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को रोंडा राउजी के खिलाफ डिफेंड करेंगी। हालांकि, द क्वीन के टाइटल रिटेन करने की उम्मीदें बेहद कम दिखाई दे रही हैं। जिस तरह से WWE ने राउजी को बुक किया है उससे उनके चैंपियन बनने के आसार अधिक दिखाई देते हैं। इसके अलावा बैकी लिंच अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगी। बैकी के खिलाफ एक और हार से बियांका का करियर खराब हो सकता है। इसी कारण उनके चैंपियन बनने की उम्मीद बढ़ गई है। WWE अगर नए चैंपियन बनाएगी तो फैंस को काफी ज्यादा हैरानी होगी। #1 केविन ओवेंस को चौंका दें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिनWWE on BT Sport@btsportwweGive us a 𝐇𝐄𝐋𝐋 𝐘𝐄𝐀𝐇 @steveaustinBSR #WrestleMania6:30 PM · Mar 9, 20221014157Give us a 𝐇𝐄𝐋𝐋 𝐘𝐄𝐀𝐇 🍻🍻🍻@steveaustinBSR #WrestleMania https://t.co/1UxoNqOWmoकेविन ओवेंस Raw के हालिया एपिसोड में दिखाई दिए थे और उन्होंने स्टोन कोल्ड को अपने शो में बुलाया था। कुछ घंटों के बाद स्टोन कोल्ड ने उनके आमंत्रण को स्वीकार कर लिया और अब वह सबसे बड़े शो का हिस्सा होंगे। WWE ने घोषणा की है कि स्टोन कोल्ड WrestleMania 38 में केविन ओवेंस शो का हिस्सा होंगे। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक हाई-प्रोफाइल मैच होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हालांकि, ऐसा जरूर हो सकता है कि स्टोन कोल्ड वहां ओवेंस को स्टन करें।