पिछले कुछ समय से WWE में एक नया ग्रुप अपना धमाका कर रहा है। रॉ के एपिसोड में भी ये सुपरस्टार्स नजर आए थे और स्मैकडाउन में उन्होंने तबाही मचा दी। WWE ने अबतक बताया नहीं है कि इस ग्रुप के पीछे कौन है और इस वजह से इसे मिस्ट्री फैक्शन भी कहा जा रहा था। ग्रुप का नाम रेट्रीब्यूशन है और वो किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। WWE में लंबे समय बाद कोई ऐसी टीम आयी है, काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है। इस ग्रुप ने कई सारे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कंपनी के पास एक बढ़िया मौका है कि वो इस ग्रुप को बड़ा और सबसे ज्यादा ताकतवर दिखाए। रेट्रीब्यूशन में कुल 5 सुपरस्टार्स है, जिसमें दो महिला सुपरस्टार्स है। #Retribution Who are they??? What do they want?? They have a chainsaw .. 😂 pic.twitter.com/u2TzJSkaAK— The Insiders Wrestling Podcast (@InsidersWP) August 8, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैंWWE जरूर ही इस ग्रुप को पुश देगा और उन्हें रेट्रीब्यूशन को पुश देते समय कई सारी गलतियों से बचना होगा। साथ ही कंपनी को कुछ चीज़े जरूर ही इस मिस्ट्री फैक्शन के साथ करनी चाहिए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 चीज़ों के बारे में जो WWE को रेट्रीब्यूशन के साथ करनी चाहिए।3- WWE को उन्हें थोड़े समय तक अनडिफिटेड ही रखना होगाRETRIBUTION IS TEARING THE PLACE APART!#SmackDown pic.twitter.com/d7UyDD4I6b— WWE (@WWE) August 8, 2020हर कोई इस नए ग्रुप से प्रभावित है और उन्हें अच्छा करते हुए देखना चाहता है। ऐसे में अगर WWE उन्हें शुरुआत के कुछ महीनों में ही कमजोर दिखा देगा तो शायद ये सुपरस्टार्स सफल नहीं होंगे।द शील्ड काफी ज्यादा सफल हुई थी, क्योंकि उन्हें शुरुआत में हराना काफी ज्यादा कठिन थी और वो लंबे समय तक किसी से नहीं हारे थे। उन्हें कुछ ऐसा ही रेट्रीब्यूशन के साथ भी करना होगा। उन्हें कम से कम 2021 तक जरूर अनडिफिटेड रहना होगा और इसके बाद वो अपनी छाप छोड़ सकते हैं। इस ग्रुप के सदस्यों को भी लंबे समय तक मास्क के पीछे ही रहना चाहिए, इससे सस्पेंस बढ़ेगा। ये भी पढ़ें:- 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Smackdown के जरिए इशारों-इशारों में बताई