एलेक्सा ब्लिस के बारे में 3 आश्चर्यजनक बातें जो काफी कम लोग जानते हैं 

Mohit
Source Sportskeeda

एलेक्सा ब्लिस WWE में अपना नाम बना चुकी हैंं। एलेक्सा साल 2016 में NXT को छोड़कर स्मैकडाउन में शामिल हो गई थी। एलेक्सा ने TLC 2016 में ब्लू ब्रांड की विमेंस चैम्पियनशिप जीतकर अपने आप को साबित किया था । एलेक्सा नेओमी से अपना टाइटल एलिमिनेशन चैंबर में हार गई थी। नेओमी को इंजरी की वजह से अपने टाइटल का त्याग करना पड़ा था, जिसके बाद ब्लिस ने बैकी लिंच को हराकर अपना खिताब वापस ले लिया था।

Ad

एलेक्सा को सुपरस्टार शेकअप की वजह से रॉ में भेज दिया गया था। एलेक्सा ने इतिहास रचते हुए रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली थी। आपको बता दें कि एलेक्सा WWE की पहली ऐसी विमेंस रैसलर है जिन्होंने रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप हासिल किया। एलिमिनेशन चैम्बर मैच जीतने वाली पहली विमेंस रैसलर भी एलेक्सा ब्लिस ही है। रैसलमेनिया 34 में ब्लिस नाया जैक्स से अपना रॉ विमेंस टाइटल हार गई थी।

एलेक्सा ने अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट का फ़ायदा उठाते हुए नाया जैक्स को टाइटल मैच में हरा दिया था। उन्होंने अपना टाइटल रोंडा राउजी से समरस्लैम में गंवा दिया था।

हम उन तीन चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपको एलेक्सा ब्लिस के बारे में नहीं पता है।

#रे मिस्टीरियो

Source Sportskeeda

Ad

एलेक्सा ब्लिस को चार साल की उम्र से ही जिमनास्ट में काफी रूचि रही है। वह काफी लंबे समय से WWE की प्रशंसक रही है। एलेक्सा अपने कौशल के लिए काफी लोकप्रिय है, जो उनके अनुसार उन्होंने रे मिस्टीरियो से ग्रहण की है। एलेक्सा को रे मिस्टीरियो बचपन से ही पसंद है क्योंकि रे मिस्टीरियो की रैसलिंग क्षमता सबसे अलग और आकर्षित नज़र आती है।

एलेक्सा ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वह रे मिस्टीरियो से इसलिए प्रभावित थी क्योंकि जो चीज़ें रे मिस्टीरियो रिंग में कर सकते है वह कोई और नहीं कर सकता था। रैसलिंग कौशल के अलावा एलेक्सा को रे मिस्टीरियो की ड्रेसिंग स्टाइल ने भी काफी प्रभावित किया है और एलेक्सा की ड्रेसिंग शैली पर महत्वपूर्ण प्रभाव भी डाला है।

#रिंग अनाउंसर

Source Sportskeeda

एलेक्सा ब्लिस ने 21 साल की उम्र में NXT की शुरुआत की थी। वह NXT में कभी भी टॉप स्टार नहीं थी। उन्होंने NXT में रिंग अनाउंसर के रूप में अपनी शुरूआत की थी।

Ad

एलेक्सा ब्लिस को रैसलिंग के अनुभव के बिना WWE में प्रवेश प्राप्त हुआ था, इसलिए WWE ने उन्हें NXT के लिए रिंग अनाउंसर के रूप में कार्य करने की अनुमति दी थी । रिंग अनाउंसर के रूप में उनका कार्य सराहनीय नहीं था, जिसकी वजह से WWE ने यह विचार छोड़ दिया था।

एलेक्सा उन कुछ विमेंस रैसलर में से एक हैं जिन्होंने WWE में रिंग अनाउंसर के रूप में डेब्यू किया। इस निर्णय ने उनके लिए आश्चर्यचकित काम किया, और उन्हें रैसलमेनिया 30 में ट्रिपल एच के एंट्री के लिए साशा बैंक्स और शार्लेट के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त हुआ । एलेक्सा ने अपना करियर में जबरदस्त बदलाव किया है वह WWE की एक शीर्ष रैसलर बन गई।

#डिज़्नीलैंड और WWE ऑडिशन

Source Wrestling Forum

Ad

एलेक्सा ब्लिस बचपन से ही एक बड़ी डिज्नी की प्रशंसक रही है । एलेक्सा के माता-पिता उन्हें प्रतिवर्ष डिज्नीलैंड लेकर जाते हैं और उनका परिवार इसे एक वार्षिक त्योहार की तरह मनाता है। एलेक्सा के व्यस्त जीवन की वजह से वो हमेशा परिवार से नहीं मिल पाती है। लेकिन वह हर साल समय निकालकर अपने परिवार के साथ डिज्नीलैंड जाती है। एलेक्सा इस बात का जिक्र कई बार कर चुकी है की उनके माता-पिता की आर्थिक हालत सही नहीं होने के बावजूद भी वह एलेक्सा को हर बार डिज्नीलैंड लेकर जाते थे।

#WWE ऑडिशन

WWE दुनिया भर के रैसलर्स के लिए जबरदस्त अवसर प्रस्तुत करता है। WWE से एक रैसलिंग का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए काफी तरीके हैं, जिसमें इंडिपेंडेंट रैसलिंग,कुश्ती और वेटलिफ्टिंग शामिल है। ब्लिस ने WWE में एंट्री प्राप्त करने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया था।

एलेक्सा एक स्व-निर्मित वीडियोटेप ऑडिशन द्वारा WWE में शामिल हुई थी। ब्लिस ने इस बात का जिक्र कई बार किया है कि वो उस समय नई प्रतिभाओं की तलाश कर रही थी और उन्होंने एक संभावित WWE रैसलर के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो बनाकर जवाब दिया था। इस वीडियो ने उनकी जिंदगी बदल दी और वह WWE में आ गई।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications