एलेक्सा ब्लिस WWE में अपना नाम बना चुकी हैंं। एलेक्सा साल 2016 में NXT को छोड़कर स्मैकडाउन में शामिल हो गई थी। एलेक्सा ने TLC 2016 में ब्लू ब्रांड की विमेंस चैम्पियनशिप जीतकर अपने आप को साबित किया था । एलेक्सा नेओमी से अपना टाइटल एलिमिनेशन चैंबर में हार गई थी। नेओमी को इंजरी की वजह से अपने टाइटल का त्याग करना पड़ा था, जिसके बाद ब्लिस ने बैकी लिंच को हराकर अपना खिताब वापस ले लिया था।
एलेक्सा को सुपरस्टार शेकअप की वजह से रॉ में भेज दिया गया था। एलेक्सा ने इतिहास रचते हुए रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली थी। आपको बता दें कि एलेक्सा WWE की पहली ऐसी विमेंस रैसलर है जिन्होंने रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप हासिल किया। एलिमिनेशन चैम्बर मैच जीतने वाली पहली विमेंस रैसलर भी एलेक्सा ब्लिस ही है। रैसलमेनिया 34 में ब्लिस नाया जैक्स से अपना रॉ विमेंस टाइटल हार गई थी।
एलेक्सा ने अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट का फ़ायदा उठाते हुए नाया जैक्स को टाइटल मैच में हरा दिया था। उन्होंने अपना टाइटल रोंडा राउजी से समरस्लैम में गंवा दिया था।
हम उन तीन चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपको एलेक्सा ब्लिस के बारे में नहीं पता है।
#रे मिस्टीरियो
एलेक्सा ब्लिस को चार साल की उम्र से ही जिमनास्ट में काफी रूचि रही है। वह काफी लंबे समय से WWE की प्रशंसक रही है। एलेक्सा अपने कौशल के लिए काफी लोकप्रिय है, जो उनके अनुसार उन्होंने रे मिस्टीरियो से ग्रहण की है। एलेक्सा को रे मिस्टीरियो बचपन से ही पसंद है क्योंकि रे मिस्टीरियो की रैसलिंग क्षमता सबसे अलग और आकर्षित नज़र आती है।
एलेक्सा ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वह रे मिस्टीरियो से इसलिए प्रभावित थी क्योंकि जो चीज़ें रे मिस्टीरियो रिंग में कर सकते है वह कोई और नहीं कर सकता था। रैसलिंग कौशल के अलावा एलेक्सा को रे मिस्टीरियो की ड्रेसिंग स्टाइल ने भी काफी प्रभावित किया है और एलेक्सा की ड्रेसिंग शैली पर महत्वपूर्ण प्रभाव भी डाला है।