WWE सुपरस्टार रुसेव के बारे में 3 खास बातें

वे लोग जो रुसेव को नहीं जानते हैं उनको बता दूं कि रुसेव वर्तमान समय में WWE के काफी पॉपुलर सुपरस्टार हैं। रुसेव ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू 2014 में किया था और फिर लगभग 1 साल तक उनकी विनिंग स्ट्रीक चलती रही। अपने उस विनिंग स्ट्रीक के दौरान उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीता और रिंग में काफी खतरनाक थे। रैसलमेनिया 31 में जॉन सीना के हाथों अपना यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल हारने के बाद WWE में उनके लिए रन काफी रफ रहा। उन्हें सही तरीके से बुक नहीं किया जा रहा था और फैंस भी उनका साथ नहीं दे रहे थे। यह सब बदला जब रुसेव ने "रुसेव डे" गिमिक की शुरूआत की। इस गिमिक ने काफी जल्दी लोकप्रियता हासिल की और फैंस ने हर हफ्ते चैंट्स लगाने शुरू कर दिए जो लगातार तेज और तेज होता गया। 2017 में फाइनली उन्हें उनका रुसेव डे टी-शर्ट मिला। 2018 में वो फैन फेवरेट बन गए।

Ad

1: लाना उनकी पहली मैनेजर नहीं थीं

यदि आपने रुसेव की लाइफ और करियर को फॉलो किया है तो आप लाना को उनके आस-पास देखने के आदी हो चुके होंगे। रुसेव के करियर के शानदार दिनों में लाना उनकी मैनेजर रही हैं और वास्तविक जिंदगी में उनकी पत्नी हैं। तो यह पता चलना कि रुसेव के पास अलग मैनेजर है काफी सरप्राइजिंग है। जो लोग यह सोच रहे हैं कि ऊपर के फोटो में कौन है उनको बता दें कि यह शॉल गुरेरो हैं। वो एडी और विकी गुरेरो की बेटी हैं। वास्तविक जिंदगी में उन्होंने एडन इंग्लिश से शादी की है। 2010 में जब रुसेव ने WWE के डेवलेपमेंटल के साइन किया था तो उनके पास शॉल गुरेरो निजी सेवक के रूप में थीं। लाना के साथ जोड़ी बनाने से पहले रुसेव के पास 2 और मैनेजर भी थे।

youtube-cover
Ad


2: रिकिशी और गैंग्रेल द्वारा ट्रेन किए गए

रुसेव रैसलर बनने के लिए 10 साल पहले ही ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। रुसेव को ट्रेनिंग देने वाले लोग रैसलिंग लैजेंड रिकिशी और गैंग्रेल थे। जो लोग इन दोनों को नहीं जानते हैं उन्हें एटीट्यूड एरा में दोबारा जाना चाहिए। गैंग्रेल एक वैंपायर से प्रेरित करैक्टर थे जिन्हें उनके द्वारा बनाए द ब्रूड से अलग से होने के लिए जाना जाता है। गैंग्रेल अभी भी रैसलिंग करते हैं। दूसरी ओर हमारे पास रिकिशी हैं। वो अपनी डांसिंग और स्टिंक चेहरों के लिए मशहूर थे। वो स्कॉटी 2 हॉटी और ग्रैंड मास्टर सैक्जे के साथ बने ग्रुप "Too Cool" से अलग हो गए थे। रिकिशी साथ में द उसोस के पिता भी हैं। इन दोनों व्यक्तियों ने रुसेव को ट्रेन किया और उन्होंने अपना पहला मैच 22 नवंबर 2008 को लड़ा। तब से ही उन्हें देखने में गजब का आनंद मिलता है।

youtube-cover
Ad


3: WWE के साथ साइन करने वाले पहले बुल्गारियन रैसलर

रुसेव WWE के साथ साइन करने वाले पहले बुल्गारियन सुपरस्टार हैं। यह साफ नहीं है कि क्या और भी लोग आगे जाकर साइन करेंगे लेकिन वर्तमान समय के लिए रुसेव अकेले हैं। रुसेव का असली नाम मिरोसलैव बार्नीयासेव है और उनका जन्म बुल्गारिया के प्लोवडिव में 1985 में हुआ था। वो सबसे पहले यूनाइटेड स्टेट्स 2007 में आए थे और तब से अपने लिए काफी बेहतर काम किया है। रुसेव जब युवा थे तो उन्होंने काफी ज्यादा रोइंग और पावर लिफ्टिंग की थी।

youtube-cover
Ad
 लेखक: सीन एंडरमैन, अनुवादक- नीरज पाण्डेय
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications