"विंस मैकमैहन से 25 साल पहले अलग होने के बाद मैंने कभी WWE नहीं देखा"

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान सामने आया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को लेकर जैक्स रूगो (Jacques Rougeau) ने इस बार बड़ा बयान दिया। जैक्स रूगो ने कहा कि 25 साल पहले वो विंस मैकमैहन से अलग हो गए थे और तब से उन्होंने WWE नहीं देखा। यानी की जैक्स रूगो कभी भी WWE के शोज नहीं देखते हैं। Square Table Degenerates Podcast को हाल ही में जैक्स रूगो ने अपना इंटरव्यू दिया और बड़ी बात कही।

Ad

पूर्व WWE दिग्गज जैक्स रूगो ने विंस मैकमैहन को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

साल 1986 से 1994 तक WWE में जैक्स रूगो ने अच्छा काम किया। 1998 में भी एक छोटा सा रन जैक्स रूगो का रहा था। पिछले साल जैक्स रूगो ने कहा था कि साल 1994 में विंस मैकमैहन के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए थे। इस बार भी इंटरव्यू में जैक्स रूगो ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

मैंने पिछले 25 साल से WWE नहीं देखा। विंस मैकमैहन के साथ मैं 25 साल पहले अलग हो गया था और तब से मैंने कभी शोज नहीं देखे। विंस मैकमैहन के बारे में एक बात आपको बताता हूं। आप उनके लिए सिर्फ नंबर हो। अगर आप उनके लिए अच्छे हो तो फिर वो आपको सही से ट्रीट करेंगे। एक बार आपका काम खत्म हो गया तो फिर उन्हें आपकी जरूरत नहीं पडे़गी।

youtube-cover
Ad

जैक्स रूगो का WWE रन अच्छा रहा था। तीन बार WWE टैग टीम चैैंपियन जैक्स रूगो बने। इसके अलावा एक बार उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। रूगो ने इस बार बडे़ आरोप विंस मैकमैहन के ऊपर लगाए है। वैसे जैक्स रूगो ने विंस को लेकर पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया। इससे पहले भी विंस को लेकर जैक्स रूगो अपने बयान देते आए है।

WWE में आज भी विंस मैकमैहन का अंतिम फैसला रहता है। कई दिग्गज इस वजह से काफी नाराज विंस मैकमैहन से नजर आए। कई दिग्गजों का मानना है कि अब विंस मैकमैहन को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। सभी चाहते हैं कि अब कंपनी की जिम्मेदारी ट्रिपल एच को उठानी चाहिए। हाल ही में WWE दिग्गज केन ने भी कहा था कि ट्रिपल एच को अब आने आना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications