3 मौके जब पूर्व WWE चेयरमैन Vince McMahon की टीवी पर जमकर पिटाई हुई

पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को टीवी पर अटैक का सामना करना पड़ा था
पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को टीवी पर अटैक का सामना करना पड़ा था

Vince McMahon: पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने रेसलिंग को एंटरटेनिंग बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वह अपने किरदार के जरिए कई रेसलर्स को पुश देने में कामयाब रहे हैं। इसके चलते उन्हें कई बार टीवी पर पिटाई का भी सामना करना पड़ता था।

Ad

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन हों या फिर रोमन रेंस, सभी ने ही पूर्व चेयरमैन पर अटैक किया है। यह सब भले ही एंटरटेनमेंट था, लेकिन इसके कारण स्टोरी और रेसलर को बड़ा फायदा होता था। इस आर्टिकल में हम आपको विंस के करियर में हुए कई अटैक में से तीन के बारे में बताने वाले हैं, जब उनकी जमकर पिटाई हुई।

3- WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन ने विंस मैकमैहन पर जनवरी 2009 में अटैक किया था

youtube-cover
Ad

2009 के समय रैंडी ऑर्टन जिस तरह से हील का किरदार निभा रहे थे, वह उनके करियर का सबसे बढ़िया किरदार माना जाता है। वह उस समय WrestleMania 25 के सफर में ट्रिपल एच के साथ स्टोरी का हिस्सा थे। इसी क्रम में उन्होंने स्टैफनी मैकमैहन को एक RKO हिट किया और उन्हें किस भी किया था, जबकि ट्रिपल एच रिंग से बंधे हुए थे।

विंस ने इसके लिए 2009 Royal Rumble विजेता रैंडी ऑर्टन से माफी मांगने के लिए कहा था, वरना वह उन्हें नौकरी से निकालने वाले थे। यह सुनने के बाद तो वाइपर ने चेयरमैन की हालत बिगाड़ दी थी। उन्होंने पहले तो विंस को थप्पड़ जड़ दिया और उसके बाद पंट किक हिट करके उन्हें ऐसी स्थिति में ला दिया कि आखिरकार मैकमैहन को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था।

2- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन पर दिसंबर 2015 में अटैक किया था

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को जब WWE एक बेबीफेस के तौर पर पुश नहीं कर सकी, तो उन्होंने दूसरा तरीका इस्तेमाल किया। उन्होंने रोमन को ऐसे सुपरस्टार के तौर पर दिखाया, जिनका मुकाबला मैकमैहन परिवार से चल रहा हो। इसकी शुरुआत हुई TLC 2015 में, जहां रोमन रेंस ने ट्रिपल एच पर अटैक कर दिया था।

विंस मैकमैहन ने आकर रोमन रेंस को सबक सिखाने की बात की। उन्होंने आते ही रेंस को शेमस के साथ टाइटल मैच का हिस्सा बनाया और रोमन को हराने के प्रयास में रिंग के किनारे आ गए। इसकी वजह से उन्हें रेंस ने सुपरमैन पंच लगा दिया, साथ ही WWE चैंपियनशिप भी जीत ली। फैंस को यह तरीका बेहद पसंद आया और वह उस समय रोमन को चीयर कर रहे थे।

1- WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने WrestleMania 38 में विंस मैकमैहन को स्टनर दिया था

Ad

अगर बात हो रही है विंस मैकमैहन की पिटाई की और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का जिक्र ना 0,हो तो कहानी अधूरी लगेगी। ऑस्टिन और मैकमैहन के बीच की दुश्मनी ने WWE के एटीट्यूड एरा को निर्धारित किया था। इन दोनों के बीच आखिरी बार WrestleMania 38 में ऐसा पल देखने को मिला था, जिसे फैंस आज भी याद करते हैं।

WrestleMania 38 में विंस का मुकाबला पैट मैकेफी से हो रहा था। इसे विंस ने जीता लेकिन उसके बाद जब वह ऑस्टिन थ्योरी के साथ इसका मजा ले रहे थे, तभी स्टीव का थीम सॉन्ग बज उठा। उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को स्टनर दिया और उसके बाद विंस को भी अपना सिग्नेचर मूव हिट किया। यह पल इसलिए भी फैंस को याद है, क्योंकि इसमें यह मूव सही तरह से हिट नहीं हो सका था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications