3 मौके जब 2023 में WWE Superstar Roman Reigns को अपने भाई के खतरनाक हमले का शिकार बनना पड़ा

roman reigns attacked by brothers in 2023
2023 में रोमन रेंस को उन्हीं के भाइयों ने बुरी तरह पीटा है

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं क्योंकि उनके भाई उनका साथ छोड़ चुके हैं और अब समरस्लैम (SummerSlam 2023) में ना केवल उनके ऊपर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने बल्कि ट्राइबल चीफ का पद गंवाने का भी खतरा मंडरा रहा है।

Ad

केवल 2023 की बात करें तो अभी तक रोमन पर कई बार खतरनाक अटैक किया जा चुका है, जिनमें से कई मौकों पर ट्राइबल चीफ के भाइयों ने ही उनका बुरा हाल किया था। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 मौकों के बारे में जब 2023 में Roman Reigns को अपने भाई के खतरनाक अटैक का शिकार बनना पड़ा।

#)WWE Night of Champions 2023 में Jimmy Uso ने दिया था Roman Reigns को धोखा

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद द उसोज़ की मुश्किलें बढ़ने लगी थी। इस बीच Roman Reigns ने द उसोज़ पर गुस्सा जाहिर करना शुरू किया और कई हफ्तों तक उन्होंने खासतौर पर जिमी उसो को हजारों फैंस के सामने जलील किया था।

ट्राइबल चीफ के इस तरह के बर्ताव के कारण जिमी के अंदर गुस्से की भावना प्रबल होती जा रही थी। Night of Champions 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने ज़ेन और ओवेंस को टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में द उसोज़ ने अपने भाइयों की मदद के लिए एंट्री ली थी, लेकिन वो गलती से सोलो सिकोआ को सुपरकिक लगा बैठे।

दूसरी ओर जब रोमन ने ये सब देखा तो उन्होंने जे और जिमी उसो को क्राउड के सामने जलील करना शुरू कर दिया। उस समय जिमी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और ट्राइबल चीफ को 2 सुपरकिक लगाकर धराशाई किया था।

#)जे उसो ने भी छोड़ा रोमन रेंस का साथ

youtube-cover
Ad

Night of Champions 2023 में जिमी उसो द्वारा Roman Reigns पर हुए अटैक के बाद सबकी नज़रें जे उसो पर जा टिकी थीं क्योंकि सब जानना चाहते थे कि आखिर इस कहानी में जे अपने सगे भाई का साथ देते हैं या ट्राइबल चीफ का। इसके लिए एक अलग सैगमेंट बुक किया गया, जहां जे उसो को अपना पक्ष चुनना था।

रोमन ने जे उसो को समझाने की कोशिश की और एक समय पर ऐसा लगने लगा था जैसे उन्होंने ट्राइबल चीफ के साथ आने का फैसला लिया था। मगर जब जे उसो ने रोमन को जोरदार सुपरकिक लगाई तो सब चौंक उठे। SmackDown के उसी सैगमेंट में द उसोज़ ने एकसाथ मिलकर भी ट्राइबल चीफ को डबल सुपरकिक लगाकर चित कर दिया था।

#)जे उसो ने रोमन रेंस से लिया बदला

youtube-cover
Ad

आपको याद दिला दें कि Money in the Bank 2023 में द ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच हुआ, जिसमें Roman Reigns और सोलो सिकोआ की टीम का सामना द उसोज़ से हुआ। ये मैच इसलिए भी आइकॉनिक बना क्योंकि इसी मुकाबले में जे उसो ने रोमन को पिन करते हुए उनकी 1294 दिनों तक पिन ना होने की स्ट्रीक का अंत किया था।

उससे अगले SmackDown एपिसोड में रोमन और सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था। उसी शो में जे उसो ने अपने भाई का बदला लेने के लिए ट्राइबल चीफ पर स्टील चेयर से खतरनाक अटैक कर दिया था। उसके बाद उन्होंने सोलो सिकोआ की भी जमकर धुनाई की थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications