3 मौके जब 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns के मैच 30 मिनट से भी ज्यादा देर तक चले

roman reigns longest matches 2023
2023 में रोमन रेंस के मैच जो 30 मिनट से भी ज्यादा देर तक चले

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) अब केवल WWE के ही नहीं बल्कि पूरी प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। वो चाहे इस समय हील किरदार निभा रहे हों, लेकिन उनकी स्टोरीलाइन इतनी शानदार रही है कि विलेन होने के बावजूद उन्हें क्राउड से हर बार बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता आ रहा है।

Ad

इस साल टाइबल चीफ ने अब तक 5 मैच लड़े हैं और हर बार उनके मैचों में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला है। इसी साल उनकी 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक का भी चौंकाने वाला अंत हुआ था। खैर इस आर्टिकल में हम Roman Reigns के 2023 में हुए उन 3 मैचों के बारे में बताएंगे, जो आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक चले थे।

#)Roman Reigns vs Sami Zayn - WWE Elimination Chamber 2023

Ad

आपको याद दिला दें कि Royal Rumble 2023 में Roman Reigns का सामना केविन ओवेंस से हुआ था, जिसमें जीत दर्ज करने के बाद ट्राइबल चीफ ने अपने भाइयों के साथ मिलकर ओवेंस को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। चूंकि ओवेंस और ज़ेन रियल लाइफ फ्रेंड्स हैं, इसलिए जब रोमन ने द ब्लडलाइन के Honorary मेंबर के हाथों में स्टील चेयर थमाते हुए ओवेंस पर अटैक करने के लिए कहा तो वो ऐसा नहीं कर पाए।

इससे उलट उन्होंने रोमन पर अटैक कर दिया था, जिसके कारण उनकी Elimination Chamber 2023 में भिड़ंत हुई। ज़ेन के मोमेंटम को देखते हुए कहा जाने लगा था कि उनके हाथों ट्राइबल चीफ के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हो सकता है।

32 मिनट से भी ज्यादा देर तक चले इस मैच का अंत तब हुआ जब सैमी ज़ेन गलती से जे उसो को स्पीयर लगा बैठे, दूसरी ओर रोमन ने मौके का फायदा उठाकर ज़ेन पर स्टील चेयर से कई खतरनाक अटैक किए और अंत में पिन के जरिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया।

#)रोमन रेंस vs कोडी रोड्स - WWE WrestleMania 39

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने कई महीनों के ब्रेक के बाद 2023 मेंस Royal Rumble मैच में वापसी की थी, जहां उन्होंने जीत भी दर्ज की। उन्होंने रंबल मैच में विजेता बनने के बाद WrestleMania 39 में Roman Reigns को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। चूंकि रोड्स को कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में बिल्ड किया जा रहा था, इसलिए काफी लोगों का मानना था कि उनके हाथों ट्राइबल चीफ हारने वाले हैं।

द अमेरिकन नाईटमेयर को फैंस से जबरदस्त समर्थन मिल रहा था और वो 34 मिनट से भी ज्यादा देर तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक समय जीत के बहुत करीब आ गए थे। मगर अंत में सोलो सिकोआ ने रेफरी की नज़रों से बचते हुए रोड्स पर समोअन स्पाइक लगाया और अगले ही पल ट्राइबल चीफ ने स्पीयर लगाकर जीत अपने नाम की।

#)द ब्लडलाइन सिविल वॉर - WWE Money in the Bank 2023

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के हाथों द उसोज़ की अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार के बाद Roman Reigns का अपने भाइयों के प्रति रवैया बदलने लगा था। पहले Night of Champions 2023 में जिमी उसो और उसके बाद एक SmackDown एपिसोड में जे उसो ने भी ट्राइबल चीफ पर अटैक कर दिया था।

इस वजह से द उसोज़ vs रोमन रेंस और सोलो सिकोआ मैच की घोषणा हुई, जिसे 'द ब्लडलाइन सिविल वॉर' का नाम दिया गया। इस मैच में भाइयों के बीच लड़ाई 32 मिनट से भी ज्यादा देर तक चलती रही, जिसके अंत में जे उसो ने रोमन रेंस को पिन कर सबको चौंका दिया था। इसी के साथ ट्राइबल चीफ की 1294 दिनों तक पिन ना होने की स्ट्रीक का भी अंत हो गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications