3 मौके जब WWE में Roman Reigns को The Usos ने सबसे ज्यादा गुस्सा दिलाया

the usos made roman reigns angry
रोमन रेंस को कई मौकों पर द उसोज़ ने गुस्सा दिलाया

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले करीब 3 सालों से WWE के मेन रोस्टर को डॉमिनेट करते आए हैं। उन्होंने 2020 में द उसोज़ (The Usos) के साथ मिलकर द ब्लडलाइन (The Bloodline) नाम के फैक्शन की शुरुआत की थी। आगे चलकर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) भी इस टीम से जुड़े।

मगर इस समय ये स्टोरीलाइन सबके लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है क्योंकि Night of Champions 2023 में जिमी उसो ने ट्राइबल चीफ पर अटैक कर दिया था। द ब्लडलाइन की इस स्टोरीलाइन के दौरान जब-जब चीज़ें रोमन के हिसाब से नहीं हुईं, तब-तब उन्हें गुस्सा आया है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 मौकों के बारे में, जब द उसोज़ ने Roman Reigns को सबसे ज्यादा गुस्सा दिलाया।

#)WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns गुस्से से हुए आगबबूला

youtube-cover

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns और सोलो सिकोआ ने टीम बनाकर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को चैलेंज किया। इस दौरान रोमन गलती से रेफरी को स्पीयर लगा बैठे, जिससे रेफरी बेहोशी की हालत में चला गया था। इस बीच द उसोज़ ने एंट्री ली, जो गलती से सोलो सिकोआ को डबल सुपरकिक लगा बैठे।

ये सब रोमन की नज़रों के सामने हुआ, जिसके कारण उन्होंने जे और जिमी उसो को धक्का देना शुरू कर दिया। ट्राइबल चीफ का गुस्सा चरम पर था, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि जिमी के अंदर गुस्सा लावा बनकर उबल रहा था। इसलिए धक्का देने पर जिमी उसो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और ट्राइबल चीफ को जोरदार तरीके से सुपरकिक लगाकर सबको चौंका दिया।

#)जे उसो ने कहा कि उन्हें ट्राइबल चीफ की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता

youtube-cover

Survivor Series WarGames के बिल्ड-अप में केविन ओवेंस की द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में एंट्री हुई। उस समय जे उसो को सैमी ज़ेन पर संदेह था और वो नहीं चाहते थे कि ज़ेन को द ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया जाए। अक्टूबर 2022 के एक SmackDown एपिसोड में जे उसो ने सैमी पर आरोप लगाए, लेकिन टीम के पूर्व Honorary मेंबर ने कहा कि वो ट्राइबल चीफ की मांगों के अनुसार काम कर रहे हैं।

इसका जवाब देते हुए जे उसो ने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि ट्राइबल चीफ क्या कहते हैं। इसके बाद Roman Reigns के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था। मगर इससे पहले रोमन कोई एक्शन लेते, तभी सैमी ज़ेन ने बीच-बचाव करते हुए जे उसो को बचाया।

#)द उसोज़ ने प्लान से बाहर जाकर रोमन रेंस के सैगमेंट में इंटरफेयर किया

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ द उसोज़ अपने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स हार गए थे। वहीं द उसोज़ के पास एक रीमैच में चैंपियनशिप दोबारा जीतने का मौका था, लेकिन वो जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। इसलिए Roman Reigns का उनपर गुस्सा बढ़ता जा रहा था।

द ब्लडलाइन के अंदर स्थिति बिगड़ती जा रही थी। इस बीच एक हालिया SmackDown एपिसोड में द ब्लडलाइन और अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस का सैगमेंट हुआ, जिसमें द उसोज़ ने सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस पर अटैक कर दिया था। इसके बाद रोमन के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था, जिन्होंने कहा कि ये उनकी रिंग है और यहां उन्हीं के प्लान्स पर अमल किया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications