3 मौके जब WWE में ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन बड़े दुश्मन बने

विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच
विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच

2- जब DX की दुश्मनी मैकमैहन परिवार से हुई

youtube-cover

रेसलमेनिया 22 के बाद भी विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन की दुश्मनी शॉन माइकल्स से चलती रही। इस दौरान ट्रिपल एच ने अपनी WWE चैंपियनशिप हार का जिम्मेदार विंस मैकमैहन को बताया था।

इसके बाद मैकमैहन ने ट्रिपल एच को स्पिरिट स्क्वाड के खिलाफ उतार दिया। यहां उन्होंने एच की बुरी हालत कर दी लेकिन शॉन माइकल्स ने आकर ट्रिपल एच के साथ फिर DX की शुरुआत की। इसके बाद उनका सामना मैकमैहन परिवार से हुआ। अंत में DX ने मैकमैहन परिवार को पराजित किया।

1- ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन को हराया और स्टैफनी मैकमैहन पहली बार उनके साथ आयी

Triple H pretending to attack Stephanie

ट्रिपल एच ने भले ही विंस मैकमैहन से WWE चैंपियनशिप वापस जीत ली थी लेकिन दोनों के बीच स्टोरीलाइन चलते रही। इस दौरान बिग शो से हंटर WWE चैंपियनशिप हार गए। इस दौरान टेस्ट की सगाई स्टैफनी से हुई थी।

ट्रिपल एच ने इन-रिंग सेरेमनी में आकर बताया कि उनकी और स्टैफनी की पहली ही शादी हो चुकी है। इसके बाद स्टोरीलाइन काफी ज्यादा रोचक हो गयी विंस ने एक बार फिर द गेम का सामना किया। इस इवेंट के दौरान स्टैफनी ने बताया कि वो ट्रिपल एच के साथ मिली हुई थी। इसके बाद उनके एक एरा की शुरुआत हुई।