WWE: WWE में हाल के समय में कई नए फैक्शन सामने आए हैं। इसी कड़ी में जजमेंट डे (Judgment Day) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) जैसे ग्रुप अपने-अपने ब्रांड के टॉप फैक्शन बने हुए हैं और अहम स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। विमेंस डिवीजन में भी डैमेज कंट्रोल (Damage CTRL) ग्रुप फैंस को पसंद आ रहा है, ये भी एक हील स्टेबल है।WWE के इतिहास में कई बड़े ग्रुप बने हैं और ये स्टेबल भी आखिर में अलग हुए हैं। इसी कड़ी में WWE में भी कुछ ग्रुप ऐसे हैं, जो अब अलग हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 टॉप फैक्शन्स के बारे में बात करेंगे, जो जल्द ही टूट सकते हैं। 3- WWE में Imperium ग्रुप जल्द ही अलग हो सकता हैUndertaker583@undertaker583Imperium #WWERaw #Imperium #Gunther #Ludwig #GiovanniVinci61Imperium 😍 #WWERaw #Imperium #Gunther #Ludwig #GiovanniVinci https://t.co/GU5XoNrApeRaw में जजमेंट डे के बाद इम्पीरियम दूसरा सबसे बड़ा हील स्टेबल है। इस फैक्शन में गुंथर के अलावा लुडविग काइजर और जियोवानी विंची जैसे स्टार्स हैं। हालांकि, अब इन स्टार्स के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है और आने वाले समय में इस ग्रुप को भी हम अलग होते हुए देख सकते हैं।इस हफ्ते Raw में लुडविग काइजर और जियोवानी विंची का सामना मैकइंटायर और मैट रिडल से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद गुंथर और लुडविग काइजर दोनों ही जियोवानी से निराश नज़र आए थे। ऐसे में आने वाले समय में हम इस ग्रुप को भी अलग होते हुए देख सकते हैं। विंची को फैक्शन से निकाला भी जा सकता है। 2- डैमेज कंट्रोलIYO SKY@Iyo_SkyWWEI think we were very close tonight…#DamageCTRL Hey @WWEAsuka ,we are still holding the briefcase. #SmackDown128181007I think we were very close tonight…#DamageCTRL Hey @WWEAsuka ,we are still holding the briefcase. 👀#SmackDown https://t.co/KtdTDRFbL5डैमेज कंट्रोल फैक्शन ने 2022 में SummerSlam में डेब्यू किया था। इसके बाद यह विमेंस डिवीजन का टॉप हील स्टेबल बन गया था। हालांकि, इस ग्रुप में भी अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस फैक्शन के मेंबर्स भी अब अलग-अलग नज़र आ रहे हैं।बेली और इयो स्काई के बीच लगातार अनबन हो रही है। इसके अलावा डकोटा काई चोट की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो WWE आने वाले समय में इयो स्काई को फेस बनाने वाला है। इस वजह से भविष्य में ये ग्रुप भी अलग हो सकता है।1- द जजमेंट डेWWE@WWEAll cool with The Judgment Day?#WWERaw4109613All cool with The Judgment Day?#WWERaw https://t.co/vqBwd9hwkuद जजमेंट डे इस समय Raw ब्रांड का सबसे बड़ा हील ग्रुप है। अपने रन के दौरान उन्होंने कई बड़े स्टार्स का सामना किया है। उनके और ऐज के बीच दुश्मनी को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके अलावा द ओसी के खिलाफ भी जजमेंट डे के सदस्य नज़र आ चुके हैं।Money in the Bank के बाद से ही फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। Raw में भी ये दोनों एक-दूसरे से बहस करते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान रिया रिप्ली ने दोनों को शांत किया था। बाद में सब कुछ ठीक लगने लगा था। हालांकि, अभी भी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में जजमेंट डे ग्रुप भी टूट सकता है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इनकी स्टोरीलाइन को बुक करता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।