रोमन रेंस का नाम WWE के उन बड़े रैसलर्स में गिना जाता है, जिन्होंने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड बनाये हैं। रोमन रेंस WWE में ग्रैंडस्लैम चैंपियन बन चुके हैं, रॉयल रंबल मैच जीत चुके है और लगातार 4 बार रैसलमेनिया के मेन इवेंट में मुकाबला लड़ चुके हैं।
वैसे तो रोमन रेंस किसी भी सोशल मीडिया साइट में बहुत कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य नहीं होगा कि रोमन रेंस के ट्विटर पर 3.5 मिलियन फॉलोवर हैं यानी 35 लाख से अधिक लोग रोमन रेंस को फॉलो करते हैं जबकि रोमन रेंस ट्विटर पर सिर्फ 3 ट्विटर अकाउंट को ही फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं कि वो ट्विटर पर किन्हें फॉलो करते हैं।
#1 द उसोज़
![usos](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1e7c2-15480515230570-800.jpg 1920w)
द उसाेज़ WWE में ही रैसलिंग करने वाली एक टैग टीम है। इस टीम में दो रैसलर जिमी उसो और जे उसो हैं। यह दोनो ही रोमन रेंस के कज़न ब्रदर (चचेरे भाई) हैं। इनके ट्विटर अकाउंट में 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वास्तविक जीवन में जिमी उसो का नाम जॉनाथन सोलोफा फाटु एवं जे उसो का नाम जोशुआ सेमुएल फाटु है। द उसोज़ ने WWE में 5 बार टैग टीम चैम्पियनशिप जीती है।
#2 जॉर्जिया टेक फुटबॉल
![georgia football team with roman reigns](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/50557-15480515640965-800.jpg 1920w)
यह अमेरिका की एक फुटबाल (अमेरिका में रग्बी को फुटबॉल कहा जाता है) टीम है, जो जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को रिप्रेजेंट करती है। रोमन रेंस WWE में आने से पहले इसी टीम की ओर से फुटबॉल खेला करते थे। रोमन रेंस को ल्यूकीमिया होने के बाद हमें वो जॉर्जिया टेक फुटबॉल के साथ उनके एक वीडियों में नजर आए थे। ट्विटर पर जॉर्जिया टेक फुटबाल टीम के लगभग 66,000 फाॅलोवर्स हैं।
#3 रेनो अनोआ'ई
![reno anoi's](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/91c21-15480515851830-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस द्वारा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले अंतिम व्यक्ति रेनो अनोआ'ई हैं, जो रिश्ते में रोमन रेंस के चचेरे भाई हैं। रेनो अनोआ'ई भी एक अमेरिकन प्रोफेशनल रैसलर रह चुके हैं, जिन्हें रिंग में “ब्लैक पर्ल” के नाम से जाना जाता था। रेनो इटेलियन प्रोफेशनल रैसलिंग NWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले रैसलर बने थे।
Get WWE News in Hindi Here