Roman Reigns: WWE में इन दिनों द ब्लडलाइन (The Bloodline) मेंबर्स के संबंध हफ्ते-दर-हफ्ते खराब होते जा रहे हैं। नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) में जिमी उसो (Jimmy Uso) द्वारा रोमन रेंस (Roman Reigns) पर किया गया अटैक ये स्पष्ट कर रहा था कि द उसोज़ (The Usos) ने ट्राइबल चीफ के खिलाफ खड़े होने का फैसला ले लिया है।आपको याद दिला दें कि इस सबकी शुरुआत 2020 में जे उसो vs रोमन रेंस स्टोरीलाइन से हुई थी और अब ऐसा लग रहा है जैसे इस टीम के पूरी तरह समाप्त होने में भी उनका बहुत अहम योगदान रहने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 तरीकों के बारे में, जिनसे Roman Reigns पर अटैक कर जे उसो खुद को द ब्लडलाइन से अलग कर सकते हैं।#)WWE में Roman Reigns द्वारा Jimmy Uso पर हुए अटैक को सहन नहीं कर पाएंगे Jey UsoWrestleFeed@WrestleFeedAppWill Jey Uso side with Roman Reigns?#SmackDown3Will Jey Uso side with Roman Reigns?#SmackDown https://t.co/1rELhWEMmxWrestleMania 39 में द उसोज़ की सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार के बाद Roman Reigns ने विशेष रूप से जिमी उसो के प्रति बहुत खराब बर्ताव करना शुरू किया था। यही कारण रहा कि Night of Champions में जिमी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे।रोमन का ट्राइबल चीफ किरदार ऐसा रहा है कि जिसने भी उनके खिलाफ खड़े होने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है। उनके सामने चाहे उनका भाई ही क्यों ना हो, ट्राइबल चीफ उसे सबक सिखाकर ही दम लेते हैं और जे उसो इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।इसलिए वो समय दूर नहीं जब रोमन गुस्से से आगबबूला होकर जिमी को बुरी तरह पीटना चाहेंगे। अगर ये सैगमेंट हुआ तो रोमन अपने कज़िन ब्रदर की इतनी बुरी हालत कर सकते हैं कि उसे देखकर जे उसो अपना सब्र खो कर रोमन पर खतरनाक तरीके से अटैक कर सकते हैं।#)जे उसो को याद दिलाया जाए कि रोमन रेंस ने Hell in a Cell 2020 में क्या किया था?Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseRoman Reigns is using Jimmy Uso as bait so that Jey Uso returns to The Bloodline.He also did this at Hell in a Cell 2020 when he attacked Jimmy to force Jey to say I Quit & fall in line.3575233Roman Reigns is using Jimmy Uso as bait so that Jey Uso returns to The Bloodline.He also did this at Hell in a Cell 2020 when he attacked Jimmy to force Jey to say I Quit & fall in line. https://t.co/tjAey6GRF7Roman Reigns ने SummerSlam 2020 में वापसी की थी और उसके कुछ ही दिनों बाद यूनिवर्सल चैंपियन बने। यहां से उनके ट्राइबल चीफ बनने के सफर की शुरुआत हुई और उनका सबसे पहला टारगेट जे उसो ही बने थे। रोमन, Clash of Champions 2020 में जे उसो को हरा चुके थे।जिमी उसो उस समय चोटिल थे, लेकिन जब Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो आई क्विट हुआ तब जिमी ने उस मैच में दखल दिया था। ट्राइबल चीफ ने भाईचारे की सभी हदें पार करते हुए जिमी उसो पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया था, जिसके कारण मजबूरन जे उसो को 'आई क्विट' कहना पड़ा।उस लम्हे को सबने देखा कि कैसे जे उसो को मजबूरी में रोमन रेंस को एक्नॉलेज करना पड़ा था। WWE में अब अगर जे उसो को उस लम्हे को दोबारा याद दिलाया जाता है तो जाहिर तौर पर उनके अंदर गुस्सा बढ़ जाएगा, जिससे वो अपना सब्र खो कर रोमन पर हमला कर सकते हैं।#)सोलो सिकोआ लगातार अपने सगे भाइयों पर अटैक कर रहे हैंSolo@WWESoloSikoaLoyalty till the end.🩸1388156Loyalty till the end.🩸 https://t.co/t6FWHGsNiXसोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर पर आने के बाद द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में चार चांद लगाने का काम किया है। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि वो जे और जिमी उसो के सगे भाई हैं, लेकिन इस समय वो द उसोज़ नहीं बल्कि Roman Reigns का साथ दे रहे हैं।SmackDown के हालिया एपिसोड में भी सिकोआ ने अपने रियल ब्रदर जिमी उसो पर अटैक किया। ऐसा बार-बार होता रहा तो संभव ही जे उसो का सब्र का बांध टूट सकता है। चूंकि सिकोआ उनके सगे भाई हैं, इसलिए वो उनका गुस्सा ट्राइबल चीफ पर निकाल सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।