Jey Uso: WWE SummerSlam 2023 में जे उसो (Jey Uso) को जिमी उसो (Jimmy Uso) द्वारा मिले धोखे के कारण ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद एक स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में उन्होंने द ब्लडलाइन (The Bloodline), SmackDown और कंपनी भी छोड़ने का दावा किया था।मगर Payback 2023 में कोडी रोड्स ने जे उसो को Raw रोस्टर के सबसे नए मेंबर के रूप में इंट्रोड्यूस किया और अब वो नियमित रूप से रेड ब्रांड पर अपीयरेंस दे रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 तरीकों के बारे में आपको बताएंगे, जिनसे Jey Uso को WWE Raw में बिल्कुल नहीं बुक किया जाना चाहिए।#)WWE Raw में Jey Uso को एक फॉलोअर नहीं होना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने आपको बताया कि SummerSlam 2023 में Jey Uso ने रोमन रेंस को चैलेंज किया था। वो एक समय पर जीत के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन अंत में जिमी उसो द्वारा मिले धोखे के कारण हार मिली। उस मैच में जे को जितना मजबूत दिखाया गया, उससे पता चलता है कि वो एक सिंगल्स परफॉर्मर के रूप में बहुत अच्छा काम कर सकते हैं।जब वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार, रोमन का जीतना मुश्किल कर सकते हैं तो उन्हें Raw में भी मजबूत दिखाया जाना जरूरी है। वो पिछले करीब 3 साल से ट्राइबल चीफ को फॉलो करते आ रहे थे, लेकिन रेड ब्रांड में भी उन्हें एक फॉलोअर के रूप में दिखाए जाने का मतलब ये होगा कि यहां आने से उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा।#)लगातार टैग टीम मैच नहीं दिए जाने चाहिए View this post on Instagram Instagram PostJey Uso ने अपना अधिकांश WWE करियर एक टैग टीम सुपरस्टार के रूप में गुजारा है। मगर द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद उन्हें खुद को एक बेहतरीन सिंगल्स परफॉर्मर के रूप में स्थापित करने का सुनहरा अवसर मिला है। इस हफ्ते उन्होंने Raw में वापसी के बाद पहला मैच लड़ा, जहां उनकी और केविन ओवेंस की टीम को फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट की जोड़ी के खिलाफ हार मिली।एक तरफ उनके भाई, जिमी उसो SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। इसलिए क्रिएटिव टीम के पास भी मौका है कि जे उसो को एक सिंगल्स रेसलर के रूप में पुश दिया जाए। जे अपने करियर में पहले ही टैग टीम सुपरस्टार के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, लेकिन अब समय आ गया है जब वो वन-ऑन-वन मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को डॉमिनेट करें।#)हील नहीं बनाना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन की बात करें तो Jey Uso का किरदार सबसे अलग और खास बना रहा था। एक समय था जब वो सैमी ज़ेन को Honorary मेंबर बनाए जाने के खिलाफ थे, लेकिन बाद में ज़ेन को बचाने के लिए वो रोमन रेंस के खिलाफ भी जाने को तैयार थे। वो अब बेबीफेस हैं और Raw में कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस जैसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स उनके पक्ष में नज़र आए हैं।हालांकि इन दिनों द जजमेंट डे उन्हें अपने साथ लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जे को हील टर्न नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि SmackDown में उनके भाई, जिमी उसो भी विलेन किरदार निभा रहे हैं। अगर दोनों हील बन गए तो ऐसा समझा जाएगा कि उन्हें व्यर्थ ही अलग-अलग ब्रांड्स में भेजा गया है।