3 तरीके जिनसे Jimmy Uso WWE में Jey Uso को Roman Reigns के साथ ला सकते हैं

Ujjaval
WWE स्टार जिमी उसो, जे उसो को आने लाने का प्रयास में हैं (Photo: WWE.com)
WWE स्टार जिमी उसो, जे उसो को साथ लाने के प्रयास में हैं (Photo: WWE.com)

Ways Jey Uso Back Help Roman Reigns: WWE Raw के हालिया एपिसोड में जिमी उसो (Jimmy Uso) नज़र आए थे। उन्होंने बैकस्टेज जे उसो (Jey Uso) को साथ आने और मनाने का प्रयास किया। हालांकि, जे ने उनकी एक बात नहीं सुनी। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन का विश्वास जीतना जिमी उसो के लिए जरुरी है, तभी वो रोमन रेंस के साथ दोबारा जुड़कर ब्लडलाइन के खिलाफ उनका साथ देंगे। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे जिमी उसो, जे उसो का विश्वास जीतकर उन्हें रोमन रेंस की मदद के लिए ला सकते हैं।

Ad

3- जिमी उसो अपने भाई जे उसो की WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन रखने में मदद कर सकते हैं

Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड पर फैंस की नज़र टिकी हुई है। इस शो में जे उसो की आईसी चैंपियनशिप दांव पर होने वाली है। उनका सामना ब्रॉन ब्रेकर से होगा और यहां बवाल मच सकता है। ब्रॉन ने Raw के हालिया एपिसोड में वीडियो पैकेज द्वारा जे उसो को धमकी दी थी। इसी बीच उन्होंने अनोआ'ई परिवार पर भी निशाना साधा था। यह चीज़ शायद जिमी उसो को पसंद नहीं आई होगी।

WWE Raw के अगले एपिसोड में अगर जे उसो टाइटल हारने के करीब होते हैं, तो फिर अचानक जिमी उसो आकर ब्रॉन ब्रेकर पर हमला कर सकते हैं। इसी मदद से जे उसो चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं। जे इस बात से खुश होकर जिमी उसो के साथ जुड़ सकते हैं और फेवर मिलने पर इसे चुकता करने के लिए रोमन रेंस की मदद करने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस के बर्ताव में बदलाव की जिम्मेदारी जिमी उसो ले सकते हैं

Ad

द उसोज़ में हमेशा ही रोमन रेंस के प्रति अपनी वफादारी दिखाई है। इन सभी चीज़ों के बावजूद रोमन ने कभी भी दोनों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। इसी वजह से वो पिछले साल अलग भी हो गए थे। जिमी उसो तो रोमन रेंस के साथ वापस आ गए थे लेकिन जे उसो ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने सिंगल्स रन की शुरुआत कर ली। हालांकि, रोमन अब बेबीफेस बन गए हैं और उनका जिमी के साथ हालिया सैगमेंट काफी जबरदस्त था।

रोमन का अपने भाई जिमी के प्रति व्यवहार काफी अच्छा नज़र आ रहा था। जे उसो को रोमन का खराब बर्ताव पसंद नहीं है और इसी वजह से शायद वो उनकी मदद नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, जे को साथ लाने के लिए जिमी उसो, असली ट्राइबल चीफ के बर्ताव की पूरी जिम्मेदारी ले सकते हैं। जे उसो एक आखिरी बार जिमी पर भरोसा करते हुए रोमन रेंस का साथ देने के लिए तैयार हो सकते हैं। इस तरह का एंगल फैंस को यह दिखा सकता है कि परिवार में दिक्कतों के बावजूद उनपर भरोसा रखना चाहिए।

1- WWE स्टार जिमी उसो, जे उसो को ब्रॉन ब्रेकर या जजमेंट डे के हमले से बचा सकते हैं

Ad

जे उसो की मौजूदा समय में WWE स्टार ब्रॉन ब्रेकर के साथ दुश्मनी चल रही है। इसके पहले वो जजमेंट डे के साथ स्टोरी में थे और उनकी इस कहानी का अंत पूरी तरह से नहीं हुआ है। जे के चैंपियन बनने के बाद इसे एक तरह से होल्ड पर रख दिया। आने वाले समय में रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का साथ देने के लिए जे उसो, जजमेंट डे के खिलाफ जा सकते हैं। जे पर अगर ब्रॉन ब्रेकर या जजमेंट डे में से किसी के भी द्वारा हमला होता है, तो यह बड़ी चीज़ होगी।

इसी बीच जिमी उसो वापसी करके जे उसो को बचा सकते हैं। जे को अपने भाई से धोखा मिला था और इसी वजह से उन्हें भरोसा नहीं है। अगर जिमी को मौजूदा आईसी चैंपियन का भरोसा जीतना है, तो जजमेंट डे या ब्रॉन ब्रेकर के हमले से उन्हें बचाना होगा। जे को इसी के चलते अपने भाई पर भरोसा हो सकता है और वो रोमन रेंस का साथ देने के लिए मान सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications