Bray Wyatt: लाइव टीवी पर लगातार ना आने के बाद भी WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसी वजह से जब 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया था, तब फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा था।पिछले साल Extreme Rules में उन्होंने WWE में वापसी की थी। अपने रिटर्न के बाद वो एक अलग ही कैरेक्टर में नज़र आ रहे थे लेकिन WrestleMania से पहले वो एक बार फिर से लाइव टीवी से दूर हो गए थे। उनकी कंडीशन को लेकर कोई भी बड़ी रिपोर्ट अभी तक बाहर नहीं आई है। हालांकि, उनके रिटर्न को लेकर बात हो रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि WWE उन्हें जल्द ही वापस ला सकता है। इस आर्टिकल में हम ब्रे वायट की वापसी के लिए 3 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनका WWE उपयोग कर सकता है। 3- WWE में रिटर्न के बाद Bray Wyatt, Seth Rollins को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने हाल ही में एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा Raw में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ इसे डिफेंड भी किया था। हालांकि इस मैच के बाद उनके और फिन बैलर के बीच नेक्स्ट मैच को लेकर हिंट मिला है।ऐसे में फिन बैलर के बाद WWE ब्रे वायट को सैथ रॉलिंस के खिलाफ बुक कर सकता है। दोनों मिलकर इस स्टोरीलाइन को दिलचस्प बना सकते हैं क्योंकि दोनों ही स्टार्स अपनी प्रोमो स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इन दोनों स्टार्स के बीच कई यादगार मैच हो सकते हैं।2- लिव मॉर्गन के साथ बना सकते हैं टीमब्रे वायट, एलेक्सा ब्लिस के साथ नज़र आ चुके हैं। हालांकि, वो वापस आने के बाद एक बार फिर से एलेक्सा ब्लिस के साथ जोड़ी नहीं बना पाएंगे। एलेक्सा ब्लिस इस समय प्रेग्नेंट हैं। इस वजह से वो इस समय इन-रिंग एक्शन में भी नज़र नहीं आ रहे हैं।ऐसे में ब्रे वायट उनकी जगह पर लिव मॉर्गन को शामिल कर सकते हैं। लिव मॉर्गन भी इस समय चोट की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। वो भी अपने रिटर्न पर एक नए कैरेक्टर में नज़र आ सकती हैं। लिव मॉर्गन कई बार अपनी डार्क साइड को भी दिखा चुकी हैं। वायट के साथ लिव को देखना खास रहेगा। 1- द फीन्ड के रूप में वापस आ सकते हैं ब्रे वायटWrestlingWorldCC@WrestlingWCCJason Baker says all molds of The Fiend’s mask were destroyed in 20223276139Jason Baker says all molds of The Fiend’s mask were destroyed in 2022 https://t.co/LnRuzxC3dKब्रे वायट के द फीन्ड कैरेक्टर को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। ब्रे वायट पहली बार 2019 में अपने इस कैरेक्टर में नज़र आए थे। हालांकि, WWE ने बजट कट की वजह से उन्हें रिलीज कर दिया था, जिस वजह से उनकी स्टोरीलाइन और कैरेक्टर दोनों ही खत्म हो गई थी।WWE वापस आने के बाद भी वो नए कैरेक्टर में ही दिखाई दिए थे, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें उनके द फीन्ड कैरेक्टर में देखना चाहते हैं। उनके इस कैरेक्टर को फैंस पसंद करते हैं। ऐसे में अगर वो द फीन्ड कैरेक्टर में वापस आते हैं, तो फैंस को कई यादगार स्टोरीलाइन देखने को भी मिल सकती है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ब्रे वायट कब तक WWE में वापस आते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।