3 तरीके जिनसे WWE दिग्गज Roman Reigns, The Bloodline फैक्शन को दोबारा मजबूत कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में द ब्लडलाइन का डॉमिनेंस अलग स्तर पर था
WWE में द ब्लडलाइन का डॉमिनेंस अलग स्तर पर था

Roman Reigns & The Bloodline: WWE में काफी समय तक द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन का जबरदस्त तरीके से दबदबा देखने को मिला था। अब ग्रुप के सदस्य अलग हो गए हैं और आपस में लड़ रहे हैं। ऐसे में रोमन रेंस (Roman Reigns) के इस फैक्शन का कद जरूर थोड़ा कम हो गया है।

Ad

वो आने वाले समय में इसे फिर से मजबूती प्रदान करना चाहेंगे। इसके लिए वो कुछ बड़े निर्णय लेकर थोड़े बदलाव करते हुए नज़र आ सकते है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस एक बार फिर WWE में द ब्लडलाइन को मजबूत कर सकते हैं।

3- Roman Reigns एक फीमेल स्टार को साथ जोड़कर WWE विमेंस डिवीजन को डॉमिनेट कर सकते हैं

Ad

द ब्लडलाइन फैक्शन ने काफी समय तक शानदार काम किया। वो मिड कार्ड, टैग टीम टीम और मेन इवेंट सीन में प्रभावित करने में सफल रहे। हालांकि, विमेंस डिवीजन में इस समोअन फैक्शन को अपना वर्चस्व कायम करने का मौका नहीं मिला। अब ब्लडलाइन फैक्शन कमजोर हो गया है।

ऐसे में रोमन रेंस इसे मजबूती प्रदान करने के लिए विमेंस डिवीजन में भी ब्लडलाइन की एंट्री करा सकते हैं। वो ऐसी विमेंस स्टार को अपने साथ जोड़ सकते हैं, जो किसी तरह से अनोआ'ई या किसी समोअन परिवार का हिस्सा हो। इस समय WWE के पास टमीना, ऐवा रैन, नाया जैक्स या डकोटा काई को रेंस के ग्रुप में शामिल करने का मौका है।

2- सोलो सिकोआ को मिड कार्ड टाइटल जीतने के लिए कह सकते हैं

Ad

एक समय पर द ब्लडलाइन के सभी सदस्य चैंपियन थे। दरअसल, रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं, वहीं द उसोज़ के पास अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप थी। ब्लडलाइन के पास टाइटल्स की कमी नहीं थी और जब सोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर रन की शुरुआत की थी, तो उनके पास NXT का टाइटल था।

उस समय सोलो नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन थे लेकिन उन्हें NXT से जाने के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था। यह चीज़ साफ तौर पर मानी जा सकती थी कि उस समय ब्लडलाइन फैक्शन सबसे मजबूत और डॉमिनेंट था। ऐसे में अब ब्लडलाइन को फिर से मजबूत बनाने के लिए रोमन रेंस, सोलो को मिड-कार्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए कह सकते हैं। इससे ब्लडलाइन फिर से डॉमिनेंट लगेगा।

1- द उसोज़ के जाने के बाद रोमन रेंस नई टीम को अपने साथ जोड़ सकते हैं

Ad

द ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत के बाद से ही उसोज़ का कद काफी बढ़ गया था। उनका टैग टीम टाइटल रन बहुत लंबा चला और उन्होंने SmackDown ही नहीं बल्कि Raw की कई बड़ी टीमों को मात दी थी। ब्लडलाइन का पलड़ा टैग टीम डिवीजन में जरूर भारी रहा था।

अब द उसोज़, फैक्शन से अलग हो गए हैं। ऐसे में रोमन रेंस अब अपने दोनों भाइयों की गैरमौजूदगी में किसी अन्य टैग टीम को फैक्शन का हिस्सा बना सकते हैं। इस समय WWE में कई टैलेंटेड टैग टीम मौजूद हैं, जिन्हें सही तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है। रोमन रेंस अगर उनमें से किसी को ब्लडलाइन का हिस्सा बनाते हैं, तो जरूर फैक्शन को मजबूती मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications