2- WCW के एलेक्स राइट

एलेक्स राइट ने सिर्फ 21 साल की उम्र में WCW में डेब्यू किया था और सालों तक प्रमोशन के हिस्सा रहे थे। WWE ने WCW को खरीद लिया लेकिन उन्होंने एलेक्स को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया।
ये काफी चौंकाने वाली बात थी क्योंकि उनमें टॉप स्टार बनने के हर गुण थे। उनकी उम्र भी कम थी और आसानी से वो कई सालों तक WWE में काम कर सकते हैं। अगर WWE उन्हें साइन करता तो आज वो काफी मशहूर होते। WWE को इस स्टार को साइन जरूर करना चाहिए था।
1- WCW के वैमपिरो

वैमपिरो WCW के सबसे डरावने सुपरस्टार्स में से एक थे। वो WCW में चेहरे पर फेस पेंट लगाते थे और उनका गिमिक भी शानदार था। WWE ने फिर भी इस टैलेंटेड स्टार को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया।
अगर वो WWE में आते तो उनकी द अंडरटेकर, डीमन केन और मैनकाइंड जैसे स्टार्स के साथ दुश्मनी देखने को मिलती। WWE द्वारा वैमपिरो को नहीं लाना एक बड़ी गलती थी क्योंकि वो शानदार स्टार साबित हो सकते थे।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE से जाने के बाद लगभग खत्म हो गया