3 WWE विमेंस Superstars जिन्होंने 2023 में प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए फैंस को खुशखबरी दी

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स ने बड़ा ऐलान किया
कुछ WWE सुपरस्टार्स ने बड़ा ऐलान किया

WWE: WWE में सुपरस्टार्स कई बार चोटिल होने के कारण इन-रिंग एक्शन से दूर रहते हैं और कई बार उन्हें कुछ अन्य कारणों से ब्रेक लेना पड़ता है। WWE में ढेरों विमेंस रेसलर्स काम करती हैं और कई बार फीमेल रेसलर्स को प्रेग्नेंट होने के कारण एक्शन से मजबूरन दूर होना पड़ता है।

Ad

पिछले कुछ समय में कुछ विमेंस रेसलर्स ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके फैंस को खुशखबरी दी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 विमेंस WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

3- WWE सुपरस्टार Alexa Bliss

Ad

एलेक्सा ब्लिस को WWE की टॉप विमेंस रेसलर्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में डेब्यू के बाद से ही लगातार प्रभावित किया है। वो कंपनी में Raw, SmackDown और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। पिछले कुछ समय से लिंच इन-रिंग एक्शन से पूरी तरह से दूर थीं।

उनका आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में आया था। ब्लिस ने कल ही एक बड़ा ऐलान किया। एलेक्सा ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। असल में एलेक्सा ब्लिस ने रायन कब्रेरा के साथ शादी की है। दिसंबर 2023 में ब्लिस और रायन अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। ब्लिस शायद 2024 के मध्य में वापसी कर सकती हैं।

2- कैली कैली

Ad

कैली कैली को WWE इतिहास की टॉप विमेंस रेसलर्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। कैली ने 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्हें फैंस द्वारा काफी प्रसिद्धि मिली। आपको बता दें कि उन्होंने दो बार डीवाज़ चैंपियनशिप पर कब्जा किया है।

कैली कैली ने थोड़े समय पहले ही अपने सभी फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने 28 मार्च 2023 को सोशल मीडिया द्वारा ऐलान किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। कैली अभी रेसलिंग नहीं कर रही हैं। हालांकि, वो WWE में कुछ खास मौकों पर अपीयरेंस देती आई हैं। खैर, फैंस को उम्मीद होगी कि कुछ समय बाद कैली जरूर रिंग में वापसी करेंगी।

1- कार्मेला

Ad

कार्मेला ने WWE में डेब्यू करने के बाद से जबरदस्त सफलता हासिल की है। उन्होंने WWE में डेब्यू करने के बाद अपने अनोखे कैरेक्टर द्वारा फैंस का दिल जीता। साथ ही वो WWE इतिहास की पहली विमेंस Money in the Bank लैडर मैच विजेता हैं। कार्मेला SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी हैं।

कार्मेला थोड़े समय से इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आई हैं। 1 मई 2023 को कार्मेला ने अपने पति कोरी ग्रेव्स के साथ मिलकर बड़ा ऐलान किया और बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। कार्मेला को फैंस कुछ समय बाद इन-रिंग एक्शन में देखना चाहेंगे। अब शायद अगले साल ही वो फिर से रिंग में वापसी करेंगी। अभी के लिए उन्हें जरूर WWE द्वारा लंबे ब्रेक पर रखा जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications