3 रेसलर्स जो WWE सुपरस्टार Liv Morgan के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं 

WWE, Liv Morgan, Uncle Howdy, Enzo Amore, Tyler Bate,
लिव मॉर्गन को डेट कर चुके हैं अंकल हाउडी (Photo: WWE.com & YouTube)

Liv Morgan Boyfriends: लिव मॉर्गन ने मौजूदा समय में WWE में अपनी खास पहचान बना ली है। लिव वर्तमान समय में Raw में जजमेंट डे का हिस्सा बनी हुई हैं। इस फैक्शन में मॉर्गन के अलावा डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio), फिन बैलर, जेडी मैकडॉना, राकेल रॉड्रिगेज़ और कार्लिटो मौजूद हैं। डॉमिनिक WWE में लिव मॉर्गन के ऑन-स्क्रीन बॉयफ्रेंड बने हुए हैं। हालांकि, लिव फिलहाल असल जिंदगी में सिंगल हैं और ये दोनों SummerSlam 2024 से कपल के रूप में काम कर रहे हैं। मॉर्गन अतीत में जरूर कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 रेसलर्स का जिक्र करने वाले हैं जो WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं।

Ad

3- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं टायलर बेट

Ad

टायलर बेट मौजूदा समय में WWE के सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर्स में से एक हैं। बेट उन्हें हुई इंजरी की वजह से कई महीनों से WWE टीवी से दूर हैं। बता दें, टायलर अतीत में लिव मॉर्गन के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि, लिव-बेट ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे थे और दोनों बिना शोर-शराबे के अलग हो गए थे।

बता दें, मॉर्गन इस साल विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान कर चुकी हैं। टायलर बेट भी 2025 Royal Rumble मैच के जरिए वापसी करके सरप्राइज दे सकते हैं। PWInsider की रिपोर्ट की माने तो बेट इंजरी से उबर चुके हैं और वो रिटर्न के काफी करीब हैं।

2- लिव मॉर्गन को डेट कर चुके हैं पूर्व WWE सुपरस्टार एंजो अमोरे

Ad

जब एंजो अमोरे एक रेस्टोरेंट में मैनेजर के रूप में काम किया करते थे तो उस वक्त उनकी लिव मॉर्गन के साथ मुलाकात हुई थी। लिव भी इसी रेस्टोरेंट में काम करती थीं और एंजो ने मॉर्गन को WWE का हिस्सा बनने में मदद की थी। इन दोनों ने करीब दो साल तक डेट किया था और साल 2018 में ये दोनों अलग हो गए थे।

एंजो अमोरे की WWE में करियर की काफी शानदार शुरूआत हुई थी। उनकी बिग कैस के साथ जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि, आगे चलकर इन दोनों को अलग कर दिया गया था। बता दें, एंजो को विवादों में फंसने के बाद साल 2018 में WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था।

1- WWE सुपरस्टार अंकल हाउडी की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं लिव मॉर्गन

Ad

बो डैलस WWE में मौजूदा समय में अंकल हाउडी नाम का खतरनाक कैरेक्टर निभा रहे हैं और वो Wyatt Sick6 नाम के फैक्शन के लीडर भी हैं। बो एक वक्त लिव मॉर्गन के बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। डैलस और लिव पब्लिक में भी कुछ मौकों पर एक साथ नज़र आए थे।

हालांकि, पिछले साल ये दोनों अलग हो गए थे और मॉर्गन सार्वजनिक तौर पर उनके असल जिंदगी में सिंगल होने की बात साफ कर चुकी हैं। बता दें, हाल ही में अंकल हाउडी और उनके ग्रुप Wyatt Sick6 को SmackDown का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, इस फैक्शन को अभी तक ब्लू ब्रांड में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिल पाया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications