हाल ही में यह खबर आई कि WWE अगले साल द अंडरटेकर के रिटायरमेंट मैच को प्लान कर रही है। अंडरटेकर ने पिछले 30 सालों से रैसलिंग इंडस्ट्री के लिए काफी कुछ किया है और ऐसे में उनकी रिटायरमेंट फैंस को दुखी कर सकती है। हालांकि हम इस बात को नहीं भूल सकते हैं कि वह पिछले कई सालों से कम रैसलिंग कर रहे हैं और ऐसे में अगले कुछ समय के अंदर वह रिटायर भी हो जाएंगे। अब उनकी बॉडी पहले के जैसे नहीं रही और अब वह एक खतरनाक मुकाबला नहीं दे सकते हैं। ऐसे में उनके पास रिटायर होने के अलावा कोई और चारा नहीं बचेगा। अगर वह जल्द रिटायर होते भी हैं तो उनका आखिरी मैच रैसलमेनिया में होना चाहिए।
द अंडरटेकर और केन इस समय डी-जनरेशन एक्स के साथ दुश्मनी कर रहे हैं और WWE क्राउन ज्वैल में इनका मुकाबला भी होने वाला है। आइए जाने ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स जो अगले साल अंडरटेकर को रिटायर कर सकते हैं।
#केन
केन WWE के अंदर द अंडरटेकर के भाई का किरदार निभाते हैं और एक समय पर द अंडरटेकर की तरह ही इनका करियर अच्छा चल रहा था। हालांकि पिछले कुछ सालों से WWE इनका इस्तेमाल अच्छे से नहीं कर रही है और इस कारण ही वह द अंडरटेकर के खिलाफ मुकाबला लड़ने के लिए सबसे अच्छे रैसलर नहीं होंगे। हालांकि दोनों रैसलर्स ने एक दूसरे के साथ मिलकर कई मौक़ों पर काम किया है और ऐसे में संभावनाएं बनती है कि वह अंडरटेकर को रिटायर कर सकते हैं। द अंडरटेकर और केन WWE में अक्सर उस काम को करते हैं जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की हो। हालांकि इन सब के पीछे WWE का हाथ होता है और रैसलमेनिया 35 में भी ऐसा ही हो सकता है।
किसी ने नहीं सोचा होगा कि केन द अंडरटेकर को रिटायर करेंगे लेकिन अगर ऐसा होता है तो फैंस ज्यादा नाराज नहीं होंगे। केन डी-जनरेशन एक्स के साथ चल रही दुश्मनी के बाद अंडरटेकर को धोखा देकर उन पर हमला कर सकते हैं और इससे इन दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो जाएगी।