सच होना चाहिए- WWE रोमन रेंस के लिए हील फैक्शन की तैयारी कर रहा है?
जे उसो के साथ इस समय रोमन रेंस की शानदार स्टोरीलाइन चल रही है। रोमन रेंस के कैरेक्टर को यहां पर और अच्छे से WWE निखारना चाह रहा है। क्लैश ऑफ चैंपियंस में ये ही नजर आया था। हैल इऩ ए सैल में भी ये ही देखने को मिलेगा। पॉल हेमन भी रोमन रेंस के साथ है और वो स्मैकडाउन के टॉप हील बने हुए है। WWE पूरी तरह रोमन रेंस के साथ इस समय खड़ा है। एक बात जो सभी के जेहन में आ रही है कि रोमन रेंस का हील फैक्शन होना चाहिए। रोमन रेंस ने अपने आप को ट्राइबल चीफ भी घोषित कर दिया है। अब WWE रोमन रेंस के लिए हील फैक्शन तैयार कर सकता है। Wrestlingnews.co की रिपोर्ट के मुताबिक जे उसो के साथ इसलिए रोमन रेंस की फ्यूड कराई जा रही है क्योंकि फ्यूचर में ये हील फैक्शन के लिए तैयार हो जाएं। सभी चाहते हैं कि ये बात सच हो जाए क्योंकि इससे रोमन रेंस के कैरेक्टर को और ताकत मिल जाएगी।