3 WWE दिग्गज जो The Bloodline के वाइजमैन के रूप में Paul Heyman की जगह ले सकते हैं

जानिए लिस्ट में किन-किन WWE दिग्गजों का नाम शामिल है?
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE दिग्गजों का नाम शामिल है?

Who Can Replace Paul Heyman as The Bloodline New Wiseman: WWE में द ब्लडलाइन ग्रुप का बहुत बड़ा नाम हो गया है। शुरूआत से ही पॉल हेमन (Paul Heyman) इसका अहम हिस्सा रहे हैं। वो इस फैक्शन के वाइजमैन के रूप में काम कर रहे हैं। WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए हैं। तब से ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं।

Ad

मौजूदा समय में ब्लडलाइन में काफी उथल-पुथल मची हुई है। सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के बीच भी काफी मनमुटाव देखने को मिल रहा है। दोनोंं साथ में काम करते हुए नहीं दिख रहे हैं। सिकोआ के कामों से हेमन बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। आने वाले समय में ब्लडलाइन से हेमन बाहर भी हो सकते हैं। इस चीज की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जो द ब्लडलाइन के नए वाइजमैन के रूप में पॉल हेमन की जगह ले सकते हैं।

#3 क्या WWE दिग्गज हाकू को मिल सकता है नया रोल?

Ad

एक प्रमुख नाम जो ब्लडलाइन के भीतर पॉल हेमन की जगह ले सकते हैं, वो WWE दिग्गज हाकू हैं। हाकू का समोअन मेंबर्स के साथ पर्सनल संबंध भी है। अगर हेमन को ब्लडलाइन से बाहर किया जाता है तो फिर हाकू नए वाइजमैन बन सकते हैं।

आपको बता दें हाकू के बेटे टामा टोंगा और टोंगा लोआ हैं। इन दोनों ने कुछ समय पहले ही ब्लडलाइन को ज्वाइन किया है। अगर हाकू ग्रुप के वाइजमैन बनते हैं तो फायदा होगा। सोलो सिकोआ के नेतृत्व में इसके बाद ग्रुप को बहुत कामयाबी मिल सकती है। सबसे बड़ी बात है कि स्टोरी को और भी मजेदार बनाया जा सकता है।

#2 क्या WWE दिग्गज MVP को मिल पाएगा बड़ा मौका?

Ad

MVP उन नामोंं में से एक हैं जो सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के वाइजमैन बनने के योग्य हैं। 50 साल के दिग्गज को इस बिजनेस में काफी अनुभव हो चुका है। जब किसी स्टार को रोस्टर में ऊपर उठाना होता है तो उनकी बात जरूर आती है। इस वजह से वो ब्लडलाइन के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। पॉल हेमन की जगह MVP ले सकते हैं।

नए वाइजमैन बनकर MVP ब्लडलाइन फैक्शन को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। सोलो सिकोआ को इससे बहुत फायदा हो सकता है क्योंकि उन्हें MVP का खास मार्गदर्शन मिलेगा। ब्लू ब्रांड में इसके तहत फिर नई स्टोरीलाइन भी सामने आ सकती है।

#1 WWE दिग्गज रिकिशी कर सकते हैं बड़ा काम

youtube-cover
Ad

द ब्लडलाइन का वाइजमैन बनने के लिए सबसे अच्छे संभावित नामों में से एक रिकिशी भी हो सकते हैं। रिकिशी अनोआ'ई फैमिली के सदस्य और द उसोज़, सोलो सिकोआ के पिता हैं। वो ब्लडलाइन की स्टोरी में शामिल होकर नई गति प्रदान कर सकते हैं।

हाल ही में RIKISHI FATU OFF THE TOP पॉडकास्ट पर रिकिशी ने नई ब्लडलाइन में पॉल हेमन की जगह लेने की संभावना भी व्यक्त की थी। सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टोंगा लोआ मिलकर ऑफिशियल तौर पर नई ब्लडलाइन बना सकते हैं, जिसके वाइजमैन रिकिशी होंगे। दूसरी ओर जब रोमन रेंस वापसी करेंगे तो वो पॉल हेमन और द उसोज़ के साथ मिलकर उस नए फैक्शन का सामना कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये स्टोरी मजेदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications