रोमन रेंस एक मात्र ऐसे विदेशी रैसलर है जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में बहुत ज्यादा है। इसका कारण यह है कि भारतीय लोग रोमन रेंस के लड़ने का स्टाइल, उनका एटीट्यूड और उनके लुक को काफी पसंद करते हैं। 2012 में WWE में अपना डेब्यू करने के बाद से ही रोमन रेंस ने कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बनाए है जिसकी कल्पना कोई अन्य रैसलर नहीं कर सकता।
फिलहाल रोमन रेंस अपनी बीमारी ल्यूकीमिया के कारण WWE से दूर चल रहे है, लेकिन इससे पहले उन्होंने लगातार 4 बार रैसलमेनिया के मेन इवेंट मे मुकाबला लड़ा है जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह ग्रैंडस्लैम चैम्पियन भी बन चुके है, उन्होंने अभी तक WWE में WWE चैम्पियनशिप, यूनिवर्सल चैम्पियनशिप, यूनाइटेड स्टेट चैम्पियनशिप, इंटरकॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप और टैग टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की है। वहीं वे एक बार रॉयल रंबल जीतने में भी सफल रहे हैं।
इन मैचो के दौरान उनका मुकाबला कई बार ऐसे रैसलर से हुआ जो उनकी तुलना में लंबे समय से रैसलिंग कर रहे है और उनके नाम कई चैम्पियनशिप भी रह चुकी हैं। लेकिन रोमन रेंस ने सफलतापूर्वक इन लैजेंड रैसलर को हराया है। तो आइए जान लेते है उन 3 रैसलर के बारे में जिन्हें रोमन रेंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा हैं।
#3 द अंडरटेकर
![roman reigns and undertaker](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6d2ad-15503081956746-800.jpg 1920w)
यह माना जा सकता हे कि द अंडरटेकर वो रैसलर है जिसने WWE को उन ऊचाईयों में पहुंचाया, जिसके सामने आज कोई दूसरी कंपनी खड़ी नहीं हो सकती हैं। अंडरटेकर 20 से भी अधिक सालों से WWE में रैसलिंग कर रहे हैं।
अंडरटेकर ने रैसलमेनिया में 21-0 कि अनडिफीटेड स्ट्रीक बनाई थी, जिसे ब्रॉक लैसनर ने तोड़ा था। ब्रॉक लैसनर के अलावा रोमन रेंस एकमात्र ऐसे रैसलर है जिन्होंने रैसलमेनिया में अंडरटेकर को हराया है। WWE ने रोमन रेंस और अंडरटेकर के बीच मुकाबला रैसलमेनिया 33 में तय किया गया था, जो उस रैसलमेनिया का मेन इवेंट रहा। यह मुकाबला काफी अच्छा रहा, लेकिन अंत में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को स्पीयर लगाकर पिन कर दिया।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2. जॉन सीना
![roman reigns and john cena](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1a206-15503085595379-800.jpg 1920w)
जॉन सीना ऐसे सुपरस्टार जिन्हें हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। जॉन सीना की WWE में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिसे तोड़ना किसी भी अन्य रैसलर के लिए आसान बात नहीं है। जॉन सीना 16 बार WWE चैंपियन रह चुके हैं, साथ ही जॉन सीना ने दो बार रॉयल रंबल मुकाबले जीते हैं। जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच मुकाबला नो मर्सी 2017 पे-पर-व्यू के दौरान देखने को मिला। यह मुकाबला किसी भी चैंपियनशिप के लिए न होने के बावजूद दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया।
इस मुकाबले में जॉन सीना द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया गया। लेकिन रोमन रेंस ने आसानी से जॉन सीना को स्पीयर मारकर पिन कर दिया। कुछ समय पहले जॉन सीना को WWE में जितना स्ट्रांग बुक किया जा रहा था, लेकिन आज उन्हें उतना ही कमजोर बुक किया जा रहा हैं। जब रोमन रेंस जॉन सीना को हराया था उस समय दर्शकों के चेहरे देखने लायक थे।
#1. ब्रॉक लैसनर
![roman reigns and brock lesnar](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/72404-15503086115893-800.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग की तरह ब्रॉक लैसनर चुनिंदा रैसलर में से एक है जिन्हें बहुत कम रैसलर हरा पाए हैं और इन रैसलर में रोमन रेंस एक हैं। ब्रॉक लैसनर 2002 में WWE के अंदर डेब्यू किया था लेकिन कुछ साल बाद ही वो WWE छोड़ कर चले गए। 2012 में ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर WWE मैं अपनी वापसी की जिसके बाद से अभी तक WWE में ही रैसलिंग कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच एक से अधिक मुकाबले देखने को मिले। लेकिन इन मुकाबलों में से अधिकतर मुकाबलों में ब्रॉक लैसनर की जीत हुई, जबकि सिर्फ एक बार रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया।
ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच पहला मुकाबला रैसलमेनिया 31 में हुआ, जिसमें सैथ रॉलिंस ने आकर इस मैच में रोमन रेंस को पिन किया। इसके बाद रैसलमेनिया 34 में एक बार फिर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को हरा दिया। सऊदी अरब में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल इवेंट में केज मुकाबले में ब्रॉक लैसनर एक बार फिर रोमन रेंस के ऊपर भारी रहे। फिर समरस्लैम 2018 में हुए यूनिवर्सल चैंपियन मुकाबले में रोमन रेंस ने बदला लेते हुए आखिरकार ब्रॉक लैसनर को हराया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।